फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man died after an iron angle from a door loaded on a tractor-trolley entered his stomach, causing a ruckus

Amroha News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे दरवाजे के लौहे का एंगल पेट में घुसने से युवक की मौत, हंगामा

Sat, 29 Mar 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 29 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
A young man died after an iron angle from a door loaded on a tractor-trolley entered his stomach, causing a ruckus
हसनपुर। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते सड़क हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार नरेंद्र चौहान (25) पुत्र महेश निवासी गांव तसिया की मिलक की मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बामुश्किल जाम खुलवाया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव तसिया की मिलक निवासी नरेंद्र चौहान निजी स्कूल की बस पर चालक थे। बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे वह अपने गांव से रजोहा में स्थित निजी चिकित्सक के पास अपनी भाभी ममता की दवाई दिलाने बाइक से रजोहा की तरफ जा रहे थे। रजोहा लिंक मार्ग पर गांव पतेई भूड़ के नजदीक सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली में रखे लोहे का गेट से निकला एंगल नरेंद्र के पेट में घुस गया। जिससे मौके पर ही नरेंद्र की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठी उनकी भाभी घायल हो गई। नरेंद्र की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। नाराज परिजनों ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक जाम लग रहा। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने नाराज ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। रात करीब 12 बजे के बाद जाम खोला जा सका। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मृतक के पिता महेश चौहान की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक नरेंद्र निवासी गांव पतेई भूड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एक साल पहले हुई थी नरेंद्र की शादी, आठ माह की गर्भवती है पत्नी
हसनपुर। सड़क हादसे में जान गवाने वाले नरेंद्र की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी मिथलेश आठ माह की गर्भवती है। हादसे में नरेंद्र की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। नरेंद्र के पिता महेश गांव में खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहे का गेट रस्सी से बंधा होता तो नहीं होता हादसा
हसनपुर। इस हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार और ट्रैक्टर चालक दोनों का नाम नरेंद्र है। एक नरेंद्र ही दूसरे नरेंद्र की जान का दुश्मन बन बैठा। मृतक के बड़े भाई आदेश का कहना है कि पतेई भूड़ निवासी नरेंद्र ट्राॅली में पीछ रखकर लोहे का गेट ला रहा था, लेकिन उसने लोहे का गेट रस्सी नहीं बांधा था। जिसकी वजह से झटके लगने पर गेट एक साइड में अधिक खिसक गया और उसका एंगल बाहर की तरफ हो गया। इसके अलावा ट्रैक्टर की एक लाइट भी खराब थी। पूरे हादसे में ट्रैक्टर चालक की ओर से यातायात के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। जो दूसरे नरेंद्र के लिए काल बन गया। उधर, मृतक नरेंद्र की भाभी ममता के शरीर में भी कई फ्रेक्चर हैं। उन्हें हसनपुर से मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed