फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A teacher burnt in a fire died during treatment

Amroha News: आग में झुलसी शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत

Sun, 06 Jul 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 06 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
A teacher burnt in a fire died during treatment
डिडौली (अमरोहा)। आग से झुलसी शिक्षामित्र दीप्ति की शनिवार को मौत हो गई। उनका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। आरोप है कि 29 जून की रात पति ने ही शिक्षामित्र को कमरे में बंद कर आग लगाई थी। मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज है। विवाहिता की मौत के बाद अब मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ढेला नगला गांव निवासी समरेश पाल सिंह की बेटी दीप्ति आर्य उर्फ संजू देवी की शादी करीब 17 साल पहले संभल जिले के भंडा गांव निवासी राजीव कुमार के साथ हुई थी। दीप्ति डिडौली क्षेत्र के शेखूपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षामित्र थी। पिता समरेश पाल के आरोप के मुताबिक दीप्ति का पति राजीव शराब व जुए का आदी है। वह आए दिन शराब के नशे में दीप्ति के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन

दीप्ति के नाम पर डिडौली, अमरोहा व ढबारसी में तीन प्लॉट हैं। जिन्हें ससुराल वाले बेचने का दबाव बनाते हैं, जबकि दीप्ति प्लॉट नहीं बेचना चाहती है। आरोप है कि 29 जून की रात करीब एक बजे राजीव ने दीप्ति को जान से मरने के लिए से कमरे में ले जाकर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने फोन से दी थी मामा को जानकारी
दीप्ति की बेटी गनुराज ने छत पर जाकर मामा को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। इस पर पहुंचे मायके वालों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर दीप्ति को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से झुलसी दीप्ति को डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। आईसीयू में भर्ती दीप्ति की शनिवार को मौत हो गई। मामले में पहले से ही समरेश पाल सिंह की तहरीर पर दीप्ति के पति राजीव, तेजपाल, संजय, विनीता, सुधा, अजब सिंह, राधा के खिलाफ हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।


- शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही हत्या की कोशिश में मुकदमा दर्ज है। मामले में धाराओं की बढ़ोतरी कर जल्द गिरफ्तारी भी की जाएगी। - शक्ति सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed