{"_id":"67abb4d36b6b52594f05371c","slug":"a-panel-of-three-doctors-conducted-the-postmortem-and-also-got-it-videographed-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-134116-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी कराई
Wed, 12 Feb 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पति से विवाद के बाद बहादुरपुर खुर्द गांव में सोनिया ने अपनी दो बेटी अनुष्का (7) व किट्टो (3) की गला दबाकर हत्या करने से पहले उनकी पिटाई भी की थी। दोनों के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया। साथ ही वीडियोग्राफी कराई गई है।
नौगांवा सादात क्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द गांव निवासी कौपिन की शादी करीब दस साल पहले मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र के धौड़ गांव निवासी सोनिया से हुई है। सोनिया की बड़ी बहन सोनम की भी शादी कौपिन के बड़े भाई से हुई है। सोमवार दोपहर कौपिन की पत्नी सोनिया ने अपनी दो बेटी अनुष्का और किट्टो की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने चाकू से गला काटकर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
बेटियों की हत्या कर अपना गला काटने के बाद सोनिया ने पति कौपिन को वीडियो कॉल भी की थी। फिलहाल, सोनिया का इलाज अमरोहा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। आईसीयू में भर्ती सोनिया की हालत भी नाजुक बनी हुई है। घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने दोनों बहनों के शवों का पोस्टमार्टम किया, जिसमें डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. सौराब मारूफ और डॉ. सुखदेव सिंह शामिल रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुष्का और उसकी बहन किट्टो की मौत की पुष्टि गला दबाने से हुई है। जिसे साफ है कि सोनिया ने दोनों बेटियों की गला दबा कर ही हत्या की थी। वहीं, दोनों बहनों के शव पर चोट के भी निशान मिले है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर दोनों बच्चियों की हत्या की पुष्टि हुई है। प्रकरण में बारीकी से जांच की जा रही है।
मधुमक्खी नहीं काटती तो अनुष्का की बच सकती थी जान
अमरोहा। पोस्टमार्टम हाउस पर बिलखते पिता कौपिन ने बताया कि बड़ी बेटी अनुष्का के हाथ में रविवार को मधुमक्खी ने काट लिया था, जिसके कारण वह सोमवार को स्कूल नहीं गई। यदि वह सोमवार सुबह स्कूल चली जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। वहीं, कौपिन को समझ नहीं आ रही है कि आखिर सोनिया ने दोनों बेटियों को क्यों मार डाला।
नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बहादुरपुर खुर्द के रहने वाले कौपिन मंगलवार को दोनों बेटियों के शव को पोस्टमार्टम कराने के दौरान मोर्चरी के बाहर परिजनों के साथ बैठा थे। कौपिन ने रोते हुए बताया कि उसकी बेटी अनुष्का गांव के ही निजी स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं, छोटी बेटी किट्टो का इस बार स्कूल में दाखिला करना था। पोस्टमार्टम हाउस पर कौपिन के आंसु नहीं रुक रहे थे। बिलखते हुए कौपिन ने बताया कि उसकी बेटी अनुष्का रविवार को घर पर ही खेल रही थी।
इसी दौरान उसके हाथ में मधुमक्खी ने काट लिया था, जिसके कारण उसके हाथ में सूजन आ गई थी। इस वजह से वह सोमवार को स्कूल नहीं जा सकी। यदि उसको मधुमक्खी नहीं काटती तो शायद वह स्कूल चली जाती और उसकी जान बच सकती थी। कौपिन ने बताया कि दोनों बेटियों से काफी स्नेह था। वह हमेशा दोनों बेटियों के लिए कुछ न कुछ खरीदारी करता रहता था।
कौपिन ने सोनिया को गाजियाबाद साथ रहने का दिया था आश्वासन
कौपिन हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि कई बार उसकी पत्नी सोनिया ने बच्चों के साथ हरियाणा में किराए पर मकान लेकर रहने के लिए कहा था। जिसको लेकर घर में मामूली विवाद भी होता रहा है। लेकिन अनुष्का की पढ़ाई और अधिक दूरी होने के कारण बच्चों को साथ नहीं ले जा रहा था। कौपिन ने सोनिया को जल्द ही गाजियाबाद में शिफ्ट होने का आश्वासन भी दिया था।
16 जनवरी को था अनुष्का का जन्मदिन
पिता कौपिन ने बताया कि 16 जनवरी को अनुष्का का जन्मदिन था। उन्होंने परिजनों के साथ अनुष्का का जन्मदिन मनाया था। छोटी बहन ने भी बड़ी के साथ मिलकर केट काटा था।