{"_id":"6a7b83c7c980ed88630556a5","slug":"a-pair-of-leopards-emerged-from-the-field-with-two-cubs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170362-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: खेत से दो शावकों के साथ निकला तेंदुए का जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: खेत से दो शावकों के साथ निकला तेंदुए का जोड़ा
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में तेंदुए की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। कांकर सराय गांव में मंगलवार को घास काटने गई महिलाओं के सामने तेंदुए का जोड़ा अपने दो शावकों के साथ आ गया। गन्ने के खेत से एक के बाद दूसरा तेंदुआ बाहर निकला और कुछ ही देर में दोनों शावक भी दिखाई दिए। अचानक तेंदुए के पूरे परिवार को सामने देखकर महिलाएं घबरा गईं और खेत में ही छिपकर जान बचाई। करीब दो से पांच मिनट तक तेंदुए और दोनों शावक खेत के बाहर रहे, इसके बाद वापस गन्ने के खेत में चले गए। महिलाओं ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी तो पूरे गांव में दहशत फैल गई।
कांकर सराय क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए की लगातार मौजूदगी देखी जा रही है। सोमवार को भी गांव निवासी किसान शराफत हुसैन ने सरकारी ट्यूबवेल के पास तेंदुआ देखा था। बीते एक पखवाड़े से अमरोहा, नौगावां सादात, जोया और मंडी धनौरा क्षेत्र के जंगलों में भी तेंदुआ दिखाई देने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कांकर सराय में सप्ताहभर के भीतर कई बार तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीण अकेले खेतों पर जाने से बच रहे हैं और समूह बनाकर खेतों का रुख कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद वन विभाग की ओर से अभी तक पिंजरा नहीं लगाया गया है। उन्होंने तेंदुए के पूरे परिवार को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाने की मांग की है।
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि गांव में टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी और जरूरत के अनुसार पिंजरा भी लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।