फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A group of 27 people from Naugaon got stuck in Iraq after visiting Iran

Amroha News: ईरान में जियारत करने के बाद इराक में फंसा नौगांवा के 27 लोगों का जत्था

Tue, 24 Jun 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 24 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
A group of 27 people from Naugaon got stuck in Iraq after visiting Iran
अमरोहा। ईरान में धार्मिक स्थलों की जियारत करने के बाद नौगांवा सादात के 27 लोग इराक में फंसे हुए हैं। उन्हें भारत वापसी के लिए फ्लाइट नहीं मिल पा रही है। ईरान के तहरान विश्वविद्यालय में एमबीबीएस करने वाले तीन छात्र रविवार की रात, जबकि एक छात्रा सोमवार की रात सकुशल घर लौट आए हैं।
विज्ञापन

कई छात्रों से उनके परिजनों का संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। ऐसे में परिवार के लोग उनके सकुशल भारत वापस लौटने की आस लगाए बैठे हैं। शिया बाहुल्य इलाके के तौर पर पहचान रखने वाले नौगांवा सादात बस्ती से हर साल खासकर बकरीद के महीने में लोग काफिलों की शक्ल में ईरान, इराक, सीरिया और शाम जाते हैं। वहीं पर ईद-ए-गदीर के जश्न में शामिल होते हैं। ज्यारत पूरी करने के बाद ये लोग मोहर्रम शुरू होने से पहले घर लौट आते हैं। इस बार भी 30 जून को नौगांवा सादात से इमामों के रोजों के अलावा अन्य धार्मिक स्थलों की जियारत के लिए दो जत्थों में शामिल 27 लोग 30 जून को ईरान गए थे।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों की जियारत करने के बाद सभी को 20 जून को भारत वापस लौटना था। इन जत्थों में पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 13 जून को ईरान और इस्राइल के बीच सैन्य अभियान शुरू हुआ, जबकि 15 और 16 जून तक नौगांवा सादात के सभी लोग ईरान में मौजूद थे। अचानक शुरू हुई इजरायल से जंग के बाद ईरान के रास्ते बंद होने से इन लोगों का सफर बीच रास्ते में थाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अली अब्बास अपनी पत्नी नसरीन व बेटे अमान के साथ गए हुए हैं। इनके अलावा मजहर अब्बास, इमरान हैदर, फरहान और निसार हैदर समेत करीब 27 पुरुष और महिला जायरीन भी सफर पर निकले हुए हैं जिन्हें फिलहाल इराक में ही रुकना पड़ा है। सभी लोग नजफ में ठहरे हुए हैं। परिजन और रिश्तेदार इन सभी की सलामती के साथ घर वापसी को लेकर दुआएं कर रहे हैं।

वहीं, नौगांवा सादात के कई छात्र ईरान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से बस्ती के मोहल्ला बड़ी इमली के रहने वाले साकी कौसर, मोहल्ला फकरपुर निवासी समून और मोहल्ला शाहफरीद निवासी मंजूर रजा रविवार की रात घर लौट आए हैं। ये तीनों छात्र ईरान की तहरान विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं। जबकि नाैगांवा निवासी छात्रा हुदा जैहरा देर रात वापस लाैटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed