{"_id":"67575be3bdcbd2113607ef74","slug":"15-lakhs-looted-by-luring-to-sell-land-and-house-case-filed-against-five-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-130509-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जमीन व मकान बेचने का झांसा देकर 15 लाख हड़पे, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जमीन व मकान बेचने का झांसा देकर 15 लाख हड़पे, पांच पर केस
विज्ञापन
अमरोहा।
जमीन और मकान बेचने का झांसा देकर कुछ लोगों ने किसान से 15 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने न तो बैनामा कराया और न ही रुपये वापस किए। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में कोर्ट के आदेश पर दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के सलारपुर खालसा निवासी इमरान खान ने गांव के ही खादिर खान, सलीम खान, कलीम खान, खालिद खान और रुखसाना की पैतृक संपत्ति में सवा बीघा जमीन व एक मकान का सौदा 17 लाख रुपये में तय किया था। उन्होंने 15 लाख रुपये बयाना दिए थे। दो लाख रुपये जमीन व मकान के बैनामे के समय देना तय हुआ था। बैनामा तीन माह में करने की बात हुई थी। लेकिन, बाद में सभी बैनामा कराने के लिए टालमटोल करने लगे।
जुलाई में इमरान ने आरोपियों के घर जाकर जमीन और मकान का बैनामा कराने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। गाली-गलौज भी की। इमरान ने रजबपुर पुलिस से शिकायत की तो कुछ लोगों ने फैसला कर दिया। जिसमें एक माह में बैनामा कराने की बात तय हुई थी, लेकिन, आरोपियों ने बैनामा नहीं कराया। पांच अक्तूबर को आरोपी घर में घुस आए और मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में खादिर खान, सलीम खान, कलीम खान, खालिद खान और रुखसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।