फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three convicts of murderous attack get five years imprisonment

Ambedkar Nagar News: जानलेवा हमले के तीन दोषियों को पांच वर्ष की कैद

Sat, 04 Mar 2023 09:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 04 Mar 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
Three convicts of murderous attack get five years imprisonment
अंबेडकरनगर। जानलेवा हमले के तीन दोषियों को अपर सत्र न्यायाधीश विजय कुमार डुंगराकोटी ने पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा से दंडित किया। साथ ही प्रत्येक पर 10,500 रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की आधी रकम पीड़ित को बतौर प्रतिकर दी जाएगी।
विज्ञापन




वर्ष 2010 में जयमलपुर सेमरी निवासी सुरेंद्र यादव ने महरुआ थाने में गांव निवासी अमरजीत, सभाजीत व रामजीत के खिलाफ अपने भतीजे की बुरी तरह पिटाई करने का केस दर्ज कराया था। बताया कि उसका भतीजा आम बीनने गया था। वहां आरोपियोंं ने उसकी पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया था।
विज्ञापन



सत्र परीक्षण के दौरान सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दिलीप कुमार सिंह ने कई तरह के साक्ष्य प्रस्तुत किए। उन्होंने आरोपियों को कठोर सजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपियों को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा से दंडित किया और अर्थदंड भी लगाया। कहा कि यदि जुर्माने की रकम न अदा की गई तो आरोपियों को 30 दिन के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed