फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There is no water in Jahangirganj Rajbaha, crops are drying up

Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज रजबाहा में पानी नहीं, सूख रही फसल

Sun, 13 Jul 2025 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
There is no water in Jahangirganj Rajbaha, crops are drying up
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। मौसम की बेरुखी और क्षेत्र की सूखी नहरें किसानों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। क्षेत्र में धान की रोपाई लगभग समाप्ति की ओर है, लेकिन बरसात न होने से किसान परेशान हैं। किसान ट्यूबवेल के सहारे धान की फसल को पानी देने को मजबूर हैं, जिसपर किसानों को मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज रजबाहा में पानी न आने से फसलें सूखने के कगार पर हैं। जहांगीरगंज रजबाहा से फतेहपुर, नरियांव, सिंहपुर, मसेना, आदमपुर, नसीरपुर छितौना, उमरी जलाल, सोल्हवा शहाबुद्दीनपुर व केदरूपुर सहित सैकड़ों गांव के किसान नहर की सिंचाई पर निर्भर हैं। लेकिन इस वर्ष जहांगीरगंज रजबाहा में पानी नहीं आया, जिसके चलते किसान परेशान हो रहे हैं। ऐसे में धान की फसल को बचाने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोनू मिश्र, पालू मिश्र, विनोद पांडेय, सत्यप्रकाश व प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि नहर में पानी न आने के कारण सिंचाई महंगी पड़ रही है। किसानों ने डीएम से रजबाहा में पानी छोड़वाए जाने की मांग की है। उधर, कांग्रेस के निवर्तमान ब्लाॅक अध्यक्ष मो. इरशाद ने प्रमुख सचिव सिंचाई को पत्र भेज कर बरसात की स्थिति को देखते हुए किसानों के हित में रजबाहा में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed