फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Head Clerk transferred to police lines over demolition of houses and shops.

Ambedkar Nagar News: घर-दुकानें ढहाने के मामले में हेड मुहर्रिर लाइनहाजिर

Fri, 25 Sep 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Head Clerk transferred to police lines over demolition of houses and shops.
अकबरपुर के बरियावन-किछौछा मार्ग पर पड़ा मलबा।संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरियावन बाजार में कीमती जमीन पर कब्जे के लिए 11 घर-दुकानों को जेसीबी से ढहाने के मामले में एसपी प्राची सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली में तैनात हेड मुहर्रिर स्वप्निल सिंह को लाइनहाजिर कर दिया। घटनाक्रम के दौरान उसकी भूमिका चर्चा में रही थी। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लगातार बहस चल रही थी। एसपी ने तीन दिन के भीतर मालखाने का चार्ज दूसरे पुलिसकर्मी को सौंपने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

20 सितंबर की रात अकबरपुर के बरियावन-किछौछा मार्ग पर 50 से अधिक बदमाशों ने तीन जेसीबी मशीनों से 11 घरों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया था। मामले में पुलिस अब तक खतौनीधारक इंद्रजीत वर्मा, मुख्य सूत्रधार राहुल चौधरी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद बृहस्पतिवार रात से पुलिस की दो टीमें गोरखपुर और बस्ती में दबिश दे रही हैं। दरोगा के नेतृत्व में भेजी गई टीमें घटना के दौरान मौके पर मौजूद तीन-चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

मामले में पहले सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी को हटाया गया था। इसके बाद इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, हल्का इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी और लेखपाल रोहित लाल को निलंबित किया गया। बिड़हर चौकी प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह के बाद अब हेड मुहर्रिर स्वप्निल सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस सिस्टम हैक कराने में हेड मुहर्रिर की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पूरे घटनाक्रम में कुछ सफेदपोशों की भूमिका की चर्चा सामने आने के बाद पुलिस उनकी भी गहन छानबीन कर रही है। इंद्रजीत वर्मा के संपर्क में रहे लोगों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन सुरागों के आधार पर अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
गोसाईगंज और जलालपुर में भी दबिश
पुलिस टीमों ने बृहस्पतिवार रात जलालपुर क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में भी दबिश दी। ज्यादातर आरोपियों के सम्मनपुर और जलालपुर क्षेत्र से जुड़े होने के कारण उनके नजदीकियों की तलाश की जा रही है। वहीं, गोसाईगंज क्षेत्र में इंद्रजीत वर्मा के अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

जल्द सभी को करेंगे गिरफ्तार
बरियावन के मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। अब तक सामने आ चुके कई आरोपियों ने दूसरे जनपदों में शरण ली है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। - अरुण कुमार नौहवार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed