फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A police outpost will now be opened in Bariyavan market

Ambedkar Nagar News: बरियावन बाजार में अब खुलेगी पुलिस चौकी

Fri, 25 Sep 2026 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
A police outpost will now be opened in Bariyavan market
अकबरपुर के बरियावन में पूर्व में बनाई गई अस्थायी पुलिस चौकी। संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरियावन बाजार में अब पुलिस चौकी खोली जाएगी। बरियावन कांड के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शुक्रवार को चौकी खोलने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बरियावन बाजार व घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद यह फैसला लिया। चौकी पर एक प्रभारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

बरियावन बाजार अकबरपुर कोतवाली से करीब 12 किलोमीटर दूर है। यहां करीब दो दशक पहले पुलिसिंग की जरूरत को देखते हुए घटनास्थल के पास पुरानी सोसाइटी के भवन में अस्थायी पुलिस चौकी बनाई गई थी। शुरुआत में यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती भी होती थी, लेकिन करीब एक दशक पहले यह व्यवस्था बंद हो गई। इसके बाद चौकी भवन उपेक्षित पड़ा रहा और उसमें बेघर लोगों ने डेरा जमा लिया। इलाके में पुलिसिंग फिर सिर्फ गश्त तक सीमित रह गई थी।
विज्ञापन

20 सितंबर की रात बरियावन बाजार में सड़क किनारे 11 कमरों और दुकानों को तीन जेसीबी से गिराए जाने की घटना के बाद अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और 23 सितंबर के अंक में पुलिस चौकी बदहाल, गश्त के भरोसे बरियावन की सुरक्षा शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए एसपी प्राची सिंह ने शुक्रवार सुबह एएसपी पश्चिमी देवेश चतुर्वेदी, सीओ अरुण कुमार नौहवार के साथ निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। साथ ही सीओ को चौकी स्थापित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरियावन बाजार के नए सिरे से परिसीमन की जरूरत
बरियावन बाजार कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में आने के पीछे गलत परिसीमन और वर्षों से परिसीमन न होने की वजह से उपेक्षा का शिकार रहा है। दरअसल अकबपुर कोतवाली परिसर से बरियावन बाजार के मध्य करीब सात से आठ किमी का क्षेत्र सम्मनपुर क्षेत्र में आता है। सम्मनपुर की सीमा समाप्त होने के बाद बरियावन बाजार एक बार फिर अकबरपुर क्षेत्र में आ जाता है। यही वजह है कि यहां हल्का इंचार्ज की तैनाती होने के बावजूद लोग आने-जाने से गुरेज करते हैं।

भेजा जाएगा प्रस्ताव
बरियावन बाजार में नई चौकी स्थापित करने के लिए निर्देश मिले हैं। इस पर प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसका प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
- देवेश चतुर्वेदी, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed