फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power outages in over 100 villages due to rain and wind.

Ambedkar Nagar News: बारिश और हवा से 100 से अधिक गांवों में बिजली गुल

Fri, 25 Sep 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Power outages in over 100 villages due to rain and wind.
.कलेक्ट्रेट में पेड़ गिरने से टूटा ​बिजली तार। स्रोत विभाग
अंबेडकरनगर। बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश और हवा से जिले की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। तेज हवा में 10 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए। कई स्थानों पर पेड़ और उनकी डालियां बिजली लाइनों पर गिर गईं। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 100 से अधिक गांवों और कई शहरी मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

अकबरपुर में कलेक्ट्रेट के पास बिजली तार पर पेड़ गिरने से तार टूट गया। इससे वीआईपी बिजलीघर क्षेत्र की आपूर्ति शुक्रवार सुबह छह बजे बंद हो गई। पटेलनगर और कंपोजिट फीडर में भी तारों पर पेड़ की डालियां गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। बिजलीकर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे इन क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

सुलेमपुर के विद्युत उपकेंद्र मुबारकपुर से संचालित सुलेमपुर और हीरापुर फीडर में बृहस्पतिवार रात 11 बजे ब्रेकडाउन हो गया। इससे सुलेमपुर, हीरापुर, मिश्रौलिया, दौलतपुर, सिसवा, चौबे का पूरा, सोनहन, रामपुर, साबुकपुर, जल्लापुर, पूरा विश्राम, बेल्दहा, बुद्धिपुर, सद्दूपुर, फूलपुर और पृथ्वीपुर समेत कई गांवों में पूरी रात बिजली गुल रही। शुक्रवार सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता अंकित राज ने बताया कि तेज हवा और बारिश से कई जगह फॉल्ट हुए थे। रात में मरम्मत संभव नहीं हो सकी, सुबह टीमों ने फॉल्ट दूर कर आपूर्ति चालू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीटी और सेनपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में जंफर कटने और तार टूटने से अघोषित कटौती जारी रही। केदारनगर क्षेत्र में उतरेथू बरुआ जलती मार्ग पर भुवालपुर गांव के पास पेड़ गिरने से बिजली का खंभा टूट गया। इससे क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित हुई। टांडा क्षेत्र में भी बारिश और हवा के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।

अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कई जगह खंभों पर पेड़ और तारों पर डालियां गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। विभागीय टीमों ने युद्धस्तर पर मरम्मत कर अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी है।

.कलेक्ट्रेट में पेड़ गिरने से टूटा बिजली तार। स्रोत विभाग

.कलेक्ट्रेट में पेड़ गिरने से टूटा बिजली तार। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed