फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The married woman was beaten as soon as she brought her farewell

Ambedkar Nagar News: विदाई कराकर लाते ही विवाहिता को पीटा

Thu, 18 May 2023 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
The married woman was beaten as soon as she brought her farewell
महरुआ (अंबेडकरनगर)। सात फेरों के बीच कई अरमान लेकर ससुराल पहुंची नवविवाहिता की दहेज के लिए पिटाई कर दी गई। इसमें उसे चोटें आईं। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के अमरेथू डंडिया निवासी समर बहादुर मिश्र ने महरुआ थाने में तहरीर देकर बताया कि 15 मई को उनकी पुत्री का विवाह महरुआ थाना क्षेत्र के जयमलपुर निवासी रमाकांत शुक्ल के साथ हुआ। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया। 17 मई को पति के अलावा देवर संदीप, ससुर रामप्रताप शुक्ल तथा उनके दो रिश्तेदार पुत्री की विदाई कराकर ले गए। आरोप है कि उसे पैतृक निवास न ले जाकर अकबरपुर नगर के इंद्रलोक कॉलोनी स्थित किराए के मकान में लेकर चले गए। वहां उसकी पुत्री के सारे आभूषण ले लिए गए। इसके बाद उसकी पिटाई भी की गई।
विज्ञापन

नवविवाहिता ने मारपीट का कारण पूछा तो उसे बताया गया कि रमाकांत की शादी पहले ही हो चुकी है। उससे विवाह सिर्फ दहेज के लिए किया गया है। बाद में उसने यह जानकारी अपने भाई को दी। यह सब सुन परिजन सन्न रह गए। कुछ समय बाद अकबरपुर आए नवविवाहिता के परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे। पिता ने थाने में तहरीर भी दी। थाना प्रभारी गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed