फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Special vaccination campaign in 325 hospitals from today

Ambedkar Nagar News: 325 अस्पतालों में विशेष टीकाकरण अभियान आज से

Sun, 08 Jan 2023 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Special vaccination campaign in 325 hospitals from today
अंबेडकरनगर। जिले के 325 स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार से विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। 24 मार्च तक तीन चरणों में चलने वाले अभियान के दौरान तीन लाख से अधिक पांच वर्ष तक के बच्चों को रुबैला व खसरे का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए लगभग 1500 स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

रुबैला व खसरा जैसे संचारी रोगों को फैलने से रोकने के लिए शासन के निर्देश पर नौ जनवरी से विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। पांच वर्ष तक के लगभग तीन लाख से अधिक बच्चों को 325 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 1500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिला अस्पताल के मैनेजर डॉ. हर्षित ने कहा कि टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव-गांव, घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाएं। कोई भी बच्चा टीका लगवाने से वंचित न रह जाए, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

नौ से 20 जनवरी तक, 13 फरवरी से 24 फरवरी तक तथा 13 मार्च से 24 मार्च तक तीन चरणों में अभियान चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
-डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed