फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Roadways bus service started for Nepal border

Ambedkar Nagar News: नेपाल सीमा के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Fri, 18 Jul 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started for Nepal border
अंबेडकरनगर। नेपाल सीमा तक सीधी यात्रा की सुविधा को लेकर जिले से एक नई पहल की शुरुआत हुई है। शुक्रवार को अकबरपुर डिपो से नेपाल बार्डर स्थित बढ़नी के लिए परिवहन निगम की सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

बस दोपहर 12 बजे डिपो से रवाना हुई। शाम 5 बजे तक बस नेपाल सीमा पर स्थित बढ़नी पहुंच गई। इस सेवा से अब पर्यटकों और यात्रियों को निजी वाहन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अकबरपुर से बढ़नी तक की दूरी अब एक ही वाहन से पूरी की जा सकेगी। परिवहन विभाग के अनुसार, यह बस टांडा, बस्ती और सिद्धार्थनगर होते हुए बढ़नी जाएगी। कुल 215 रुपये किराये पर यह सेवा यात्रियों को सुलभ परिवहन उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक अकबरपुर से नेपाल सीमा के लिए सीधी कोई सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था नहीं थी, जिससे यात्रियों को बार-बार साधन बदलने की परेशानी होती थी। फिलहाल, बस का ठहराव टांडा, बस्ती, और सिद्धार्थनगर निर्धारित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed