फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Contract lineman dies after coming into contact with live current on bamboo pole.

Ambedkar Nagar News: बांस के डंडे में उतरा करंट, संविदा लाइनमैन की मौत

Fri, 25 Sep 2026 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Contract lineman dies after coming into contact with live current on bamboo pole.
जलालपुर/हजपुरा। बड़ागांव में 11 हजार विद्युत लाइन पर गिरी पेड़ की डाल हटाते समय बांस के डंडे में करंट उतरने से संविदा लाइनमैन विपिन मौर्य (26) की मौत हो गई। हादसे के दौरान शटडाउन न लिए जाने की बात सामने आ रही है। बिजली विभाग के अफसर मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ताजूपुर निवासी विपिन मौर्य पिछले पांच वर्षों से जलालपुर उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी पर गए थे। दोपहर करीब दो बजे टाउन नंबर तीन में शंकर तिराहे के पास 11 हजार की विद्युत लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई। इससे 10 केवीए के तीन ट्रांसफार्मरों से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर विपिन अन्य बिजलीकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। डाल हटाने के लिए बांस के डंडे का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान डंडे में करंट उतर गया और विपिन उसकी चपेट में आकर बेसुध होकर गिर पड़े। साथियों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि काम के दौरान विपिन ने सुरक्षा किट नहीं पहनी थी। वहीं हादसे के बाद शटडाउन नहीं लिए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। एसडीओ सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विद्युतकर्मी ने काम शुरू करने से पहले शटडाउन नहीं लिया था। जंपर काटकर काम किया जा रहा था। मामले की जांच कराई जा रही है। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विपिन छह भाइयों में चौथे नंबर के थे। उनके बड़े भाई अनिल, सुनील, कपिल और विवेक हैं। पिता रामनरेश मौर्य की करीब एक दशक पहले मौत हो चुकी है। विपिन अविवाहित थे और इन दिनों उनकी शादी की बातचीत चल रही थी। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed