फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CDO to oversee personnel and training arrangements.

Ambedkar Nagar News: सीडीओ संभालेंगे कार्मिक व प्रशिक्षण व्यवस्था

Fri, 25 Sep 2026 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
CDO to oversee personnel and training arrangements.
अंबेडकरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा प्रिया ने चुनाव से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए नोडल, प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की है। सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियां समय से पूरी करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

कार्मिक व्यवस्था और प्रशिक्षण की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा को दी गई है। यातायात व्यवस्था के नोडल अधिकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र कुमार यादव होंगे। लेखन, निर्वाचन सामग्री और मतपत्र व्यवस्था का जिम्मा बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पुष्पेंद्र पटेल को सौंपा गया है। आदर्श आचार संहिता और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु को दी गई है। निर्वाचक नामावली का कार्य भी वह संभालेंगी।
विज्ञापन

मीडिया संबंधी कार्यों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रेक्षक व्यवस्था का दायित्व सहायक महानिरीक्षक निबंधन फूलचंद्र यादव को सौंपा गया है। वीडियोग्राफी, सीसीटीवी और वेबकास्टिंग की जिम्मेदारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पूनम मिश्रा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्स एवं इलेक्ट्रॉनिक सेवा के लिए दूरसंचार विभाग के डीईटी राकेश कुमार वर्मा, नियंत्रण कक्ष के लिए उप कृषि निदेशक अश्वनी कुमार और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार नोडल अधिकारी होंगे। प्रत्येक कार्य के लिए सहायक प्रभारी अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। डीएम ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम कर निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed