फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10,914 students took the D.El.Ed. exam.

Ambedkar Nagar News: 10,914 विद्यार्थियों ने दी डीएलएड परीक्षा

Fri, 25 Sep 2026 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
10,914 students took the D.El.Ed. exam.
अंबेडकरनगर। डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले के 11 केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटी रही। प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की जांच की गई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहे। सुरक्षा के लिए केंद्रों के बाहर पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान शिक्षण विषय की परीक्षा हुई। इसमें 3471 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 3353 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 118 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक गणित शिक्षण विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें 4416 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 4267 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 149 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

तीसरी पाली में दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक सामाजिक अध्ययन शिक्षण विषय की परीक्षा हुई। इसमें 3404 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 3294 ने परीक्षा दी, जबकि 110 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण केंद्र के अंदर ले जाने पर रोक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय ने नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर और जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डायट प्राचार्य ने बताया कि जिले के सभी 11 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed