फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rising concern over the increasing water level of the Saryu, water has reached the embankments

Ambedkar Nagar News: सरयू के बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता, बंधों तक पहुंचा पानी

Thu, 03 Sep 2026 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Rising concern over the increasing water level of the Saryu, water has reached the embankments
टांडा क्षेत्र के माझा कम्हरिया में खेतों के किनारे पहुंची नदी। संवाद
राजेसुल्तानपुर। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। नदी का पानी निचले इलाकों से होते हुए आराजी देवारा के बंधे तक पहुंच गया है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए तहसील प्रशासन के कर्मचारियों ने मांझा क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी है।
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर बृहस्पतिवार को 85.21 मीटर से बढ़कर 85.24 मीटर पहुंच गया। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नदी अब खतरे के निशान से महज 32 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। निचले इलाकों में पानी भरने के बाद नदी का पानी आराजी देवारा के बंधे के किनारे तक पहुंच गया है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बंधे के किनारे स्थित प्रसाद कुर्मी का पूरा, करिया लोनिया का पूरा और हंसू का पूरा मजरे के आसपास भी पानी पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन

आराजी देवारा निवासी संतोष और धर्मेंद्र बताते हैं कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन फिलहाल पानी बंधे के किनारे तक ही है। उनके मुताबिक नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने पर ही क्षेत्र में बाढ़ का असर अधिक दिखाई देता है। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव बताते हैं कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन अभी खतरे के निशान से नीचे है। पानी आबादी से दूर है और किसी भी मजरे में फिलहाल कोई समस्या नहीं है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने नाव और नाविकों को किया अलर्ट
विद्युतनगर। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका को लेकर ग्रामीण रात में भी निगरानी कर रहे हैं। उल्टहवा माझा, अवसानपुर, केवटला, डुहियां, महरीपुर माझा कला, माझा चिंतौरा, नैपुरा, सलोनाघाट और ढेलमऊ समेत एक दर्जन से अधिक गांव में चौकसी रखी जा रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि जलस्तर में और बढ़ोतरी होने पर नदी का पानी गांवों और खेतों की ओर पहुंच सकता है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नाव लगा दी हैं। साथ ही नाविकों को भी अलर्ट किया गया है। एसडीएम टांडा संजीव सिंह के अनुसार बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई है। बाढ़ के हालात बनने पर तुरंत कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed