{"_id":"65aacca69454f30b6d03ae57","slug":"received-order-for-making-laddus-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-9754-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा समारोह : राम मंदिर के चलते यहां भी बढ़ा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण प्रतिष्ठा समारोह : राम मंदिर के चलते यहां भी बढ़ा कारोबार
Sat, 20 Jan 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
किसी को बैनर, होर्डिंग तो किसी को लड्डू बनाने का मिला ऑर्डर
फ्लैक्स से लेकर विद्युत झालर का कारोबार करने वाले लोगों की बढ़ी आय
संवाद न्यूज एजेंसी अंबेडकरनगर। अयोध्या राम मंदिर में होने वाले समारोह ने होर्डिंग, बैनर के कारोबार में तेजी ला दी। बीते दिनों मिले ऑर्डर की आपूर्ति का दौर जारी है। इससे इस कारोबार से जुड़े लोगों की अच्छी आर्थिक प्रगति हुई है। इसके साथ ही विद्युत झालर लगाने वालों को भी खूब काम मिला है। मिठाई की दुकानों पर 22 जनवरी के लिए कई तरह की मिठाई खास तौर पर लड्डू के आर्डर दिए गए हैं।
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिले में भी अलग-अलग संस्थाओं, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं, हिंदू संगठनों के सदस्यों तथा प्रशासन की तरफ से विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इन सभी द्वारा होर्डिंग व बैनर भी बड़े पैमाने पर लगवाए जा रहे हैं। समयाभाव के चलते इन सब का ऑर्डर यहीं दिया गया है। इससे संबंधित कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे खिले हुए हैं।
अकबरपुर नगर के शहजादपुर निवासी रमेश ने बताया कि प्रतिदिन 25 से 30 लोगों के फ्लैक्स व बैनर बन रहे हैं। यह सभी प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों से जुड़े हैं। सबसे ज्यादा फ्लैक्स आठ गुणे चार फिट का बन रहा है, जो पांच सौ से छह सौ रुपये तक डिजाइन आदि के अनुसार है।
विज्ञापन
रमेश ने बताया कि बीस गुणे दस फिट का फ्लैक्स 1600 रुपये के आसपास बनाया जा रहा है। इसकी डिमांड कम है। छह गुणे तीन फीट का फ्लैक्स दो सौ से तीन सौ रुपये में बन रहा है। इसके भी प्रतिदिन 40 से 50 आर्डर मिल रहे हैं। कहा कि राम मंदिर समारोह से काफी आर्डर मिले हैंं। इसलिए 22 जनवरी को प्रतिष्ठान के सामने लड्डू बंटवाने के लिए ऑर्डर कर दिया गया है।
अमृत भोग मिष्ठान भंडार के रवि चंदानी ने बताया कि 22 जनवरी के लिए लड्डू के आर्डर एक दर्जन से अधिक लोगों ने बुक कराया है। छह कुंतल लड्डू तैयार कराया जाएगा, जिसकी आपूर्ति सोमवार सुबह की जाएगी। विद्युत झालर का कारोबार करने वाले दिव्यांशु चौरसिया ने बताया कि 70 रुपये पीस से लेकर दो सौ रुपये पीस तक की झालर उपलब्ध है। घरों व प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए प्रतिदिन लोग झालर खरीदने आ रहे हैं। इससे आमदनी भी बढ़ी है।