फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rain occurred in Akbarpur and Jalalpur

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर व जलालपुर में हुई बारिश

Wed, 16 Sep 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 16 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rain occurred in Akbarpur and Jalalpur
शहर के टांडा मार्ग पर बुधवार दोपहर बारिश के दौरान आवागमन करते वाहन में बैठे लोग।
अंबेडकरनगर। सुबह से तेज धूप और उमस के बीच बुधवार को अकबरपुर और जलालपुर क्षेत्र में हुई बारिश से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। कई घंटे से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के बाद राहत मिली।
विज्ञापन


अकबरपुर शहर में सुबह से ही तेज धूप निकली थी। दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम बदला और करीब 40 मिनट तक तेज बारिश हुई। अकबरपुर-टांडा मार्ग, पटेलनगर, शहजादपुर, अयोध्या मार्ग से लेकर कटेहरी तक बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


बारिश बंद होने के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकल आए। इसके चलते शहर के बीच स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क किनारे पानी और कीचड़ जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलालपुर नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। खेतों में पहले से नमी होने के कारण किसानों की नजर अब मौसम के अगले मिजाज पर टिकी है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शहर के टांडा मार्ग पर बुधवार दोपहर बारिश के दौरान आवागमन करते वाहन में बैठे लोग।

शहर के टांडा मार्ग पर बुधवार दोपहर बारिश के दौरान आवागमन करते वाहन में बैठे लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed