{"_id":"6532b5e7fe4e84c7a00804f6","slug":"now-birth-and-death-certificate-will-be-available-from-panchayat-bhavan-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-5061-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अब पंचायत भवन से मिलेगा जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अब पंचायत भवन से मिलेगा जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 899 ग्राम पंचायतों के लोगों को अब तहसील व ब्लॉक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पंचायत भवन पर संचालित जनसेवा केंद्र के माध्यम से लोग अब ऑनलाइन आवेदन कर प्रमाण पत्र आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इससे जहां ग्रामीणों को इन प्रमाण पत्रों के लिए अनावश्यक भाग दौड़ की जरूरत नहीं पड़ेगी, वहीं अतिरिक्त कार्यभार से परेशान ग्राम पंचायत अधिकारियों को भी राहत मिलेगी।
पंचायत भवनों पर संचालित जनसेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन लगातार सुविधाएं बढ़ा रहा है। पंचायत सहायकों की तैनाती कर जहां जनसेवा केंद्र से कई सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है वहीं अब जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र भी देने का निर्देश जारी हो गया है। इसका लाभ जिले के 899 गांवों में रहने वाले लोगों को मिलेगा।
पहले इस प्रमाण पत्र के लिए आवेदकों को तहसील व ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ता था। प्रमाणपत्र बनवाने में लंबा समय भी लग जाता था। दरअसल ग्राम पंचायत अधिकारियों के पास एक से अधिक ग्राम पंचायतों का कार्यभार होता है ऐसे में उन्हें आवेदनों के निस्तारण में समय लगता था।
विज्ञापन
शासन के नए फरमान से आवेदकों को बगैर अतिरिक्त भागदौड़ के ही प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। पहली बार प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर आवेदक को कोई शुल्क नहीं देना होगा जबकि इसके बाद प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर शुल्क की अदायगी करनी होगी। मरथुआ सरैया के रोहित पांडेय, कटेहरी के पवन सिंह, कटरिया सम्मनपुर के सुनील कुमार ने शासन के निर्णय की सराहना की। कहा कि यह भी तय किया जाए कि आवेदकों को सप्ताह भर के अंदर प्रमाण पत्र मिल सकें।
दिए गए दिशा-निर्देश
सभी पंचायत सहायकों को पत्र जारी कर जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी आवेदन करने का निर्देश दिया गया है। आय, जाति व निवास सहित अन्य प्रमाण पत्रों की तरह अब इन प्रमाण पत्रों को आवेदक पंचायत भवन पर संचालित जनसेवा केंद्र से प्राप्त कर सकेंगे। यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - अवनीश कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी