फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jalalpur got the status of city before independence

Ambedkar Nagar News: आजादी से पहले जलालपुर को मिल गया था शहर का दर्जा

Fri, 28 Apr 2023 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Jalalpur got the status of city before independence
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तमसा नदी के किनारे स्थित जलालपुर कस्बे को शहर का दर्जा देश की आजादी से एक वर्ष पहले मिल गया था। वर्ष 1946 में जलालपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिला। नगर पंचायत के पहले चेयरमैन शिवनरायण चुने गए। समय के साथ जलालपुर कस्बा विकास के पथ पर बढ़ता गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत का दर्जा मिलने के करीब 35 वर्ष बाद 1981 में इसे नगर पालिका के रूप में नई पहचान मिली। शुरुआती दौर में नगर पंचायत का दायरा महज 2.341 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में ही था। हालांकि अब यह दायरा बढ़कर 9.25 वर्ग किलोमीटर पहुंच गया है। 25 वार्डों में बटी नगर पालिका की मौजूदा आबादी 51 हजार से अधिक है। नगर पंचायत व पालिका के अब तक के कार्यकाल में चेयरमैन स्व. इजाहरुल हसन का नाम सबसे ज्यादा चर्चित रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका के प्रथम चेयरमैन बनने का मौका उन्हें मिला था। लगभग 12 वर्ष तक चेयरमैन रहे इजाहरुल हसन की हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदायों में अच्छी पैठ थी। वे लोगों को कोर्ट कचहरी जाने की बजाय विवादों को आपस में बैठकर निपटाने के लिए प्रेरित करते थे। लोगों की समस्या जानने के लिए वह स्वयं वार्डों में घूमा करते थे। विकास के मुद्दे रहें या फिर जनता के हितों से जुड़ी कोई बात उसे वे हमेशा प्राथमिकता देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय बीतने के साथ ही नगर पालिका का सीमा विस्तार भी हो गया है। मुस्लिम बाहुल्य आबादी वाली सीट के तौर पर इस नगर पालिका परिषद की पहचान है। लंबे समय से यहां इसी वर्ग के प्रतिनिधियों को ही जीत मिलती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed