{"_id":"609972cd8ebc3e8da90d7cbf","slug":"intensive-investigation-campaign-carried-out-in-banks-suspects-questioned-ambedkar-nagar-news-lko5776180180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में चला सघन जांच अभियान, संदिग्धों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में चला सघन जांच अभियान, संदिग्धों से पूछताछ
विज्ञापन
हजपुरा। सम्मनपुर थाना प्रभारी रामलखन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को विभिन्न बैंक शाखाओं में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंक परिसर में मिले लोगों से पूछताछ करने के साथ मॉस्क लगाने की कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों, आपातकालीन एलार्म समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों की गहनता से जांच की गई। कहा गया कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करें।
बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को पुलिस टीम ने विभिन्न शाखाओं में चेकिंग अभियान चलाया। सम्मनपुर थाना प्रभारी रामलखन पटेल के नेतृत्व में चले इस अभियान में पुलिस कर्मियों ने सिकन्दरपुर, सैदापुर, हजपुरा, बड़ेपुर व सम्मनपुर आदि स्थानों पर स्थापित विभिन्न बैंक शाखाओं में पहुंचकर सुरक्षा का विधिवत जायजा लिया। वहां मिले लोगों से न सिर्फ पूछताछ की गई वरन मॉस्क लगाने की कड़ी हिदायत भी दी गई।
अधिकारियों ने चेताया कि सभी लोग मॉस्क का प्रयोग नियमित तौर पर करें। घर से बाहर तभी निकले, जब कोई जरूरी कार्य हो। बगैर कार्य के टहलने वालों पर सख्त कार्रवाई तय की जाएगी। बाद में बैैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों व आपातकालीन एलार्म समेत सुरक्षा के अन्य उपकरणों की जांच कर मौजूद बैंक कर्मियों से भी बातचीत कर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की गयी।