फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   In the case of youth's death, the wife gave a complaint of murder

युवक की मौत के मामले में पत्नी ने दी हत्या की तहरीर

Sat, 26 Jun 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
In the case of youth's death, the wife gave a complaint of murder
आलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव निवासी युवक की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव मिलने के बाद परिजनों ने तहसील मुख्यालय के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। मामले में युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के कुछ लोगों पर हत्या का केस दर्ज किए जाने की मांग की। मृतक की पत्नी ने जहांगीरगंज थाने में नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

तहरीर में गदनपुर निवासी नीलम ने बताया कि उसका पति शुक्रवार शाम को बाजार गया था। शाम करीब साढ़े 7 बजे घर लौट रहा था। गांव के पास घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उसके पति पर जानलेवा हमला बोल दिया और लाठी डंडे से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गुहार सुनकर उसकी पुत्री अंशिका तथा वह मौके पर पहुंची, बीच बचाव का प्रयास किया। विपक्षियों ने उसकी तथा उसकी पुत्री की भी पिटाई की। विपक्षियों की पिटाई से घायल उसके पति मुनीर की मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इसकी सूचना जहांगीरगंज थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मामले में केस दर्ज नही किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को दोपहर बाद जब पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को मिला तो हत्या का केस दर्ज किए जाने की मांग को लेकर आलापुर तहसील मुख्यालय के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। एसडीएम धीरेन्द्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को समझाया बुझाया। मामले में समुचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed