फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Had the police been alert, the life of the old man would have been saved.

Ambedkar Nagar News: पुलिस रहती सतर्क तो बच जाती बुजुर्ग की जान

Wed, 14 Jun 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 14 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Had the police been alert, the life of the old man would have been saved.
चांडीपुर में भूमि विवाद में भतीजे ने कर दी थी चाचा की हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो थाना क्षेत्र के चांडीपुर गांव में मंगलवार को भूमि विवाद में नृशंस ढंग से भतीजे द्वारा चाचा की हत्या रोकी जा सकती थी। परिजनों के अनुसार इससे पहले भी आरोपी कई बार विवाद कर चुका था। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी। लेकिन पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाकर हर बार बगैर किसी खास कार्रवाई के छोड़ दिया।
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चांडीपुर गांव निवासी सब्बुल की मंगलवार को भतीजे ताज मोहम्मद ने भूमि विवाद में कुल्हाड़ी से गले पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सांस चलने की उम्मीद में परिजन उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सब्बुल व उनके भतीजे ताज मोहम्मद के बीच मांझा क्षेत्र की भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कई बार इसे लेकर कहासुनी भी हुई। दिवंगत के परिजनों के अनुसार दो माह पहले भी चाचा भतीजे में विवाद हुआ था। थाने पर इसकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया था। दिवंगत के पुत्र सलाहुद्दीन का आरोप है कि पुलिस ने ताज मोहम्मद के खिलाफ कभी समुचित कार्रवाई नहीं की। अक्सर धमकी देने के साथ ही मारपीट की जाती थी, लेकिन सिर्फ उसे थाने बुलाकर बाद में छोड़ दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ताज मोहम्मद का हौसला बढ़ता चला गया। आखिरकार उसने मंगलवार को कुल्हाड़ी से चाचा की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। दिवंगत के पुत्र का कहना कि यदि पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ शुरू में ही कड़ी कार्रवाई की गई होती तो उसके पिता आज उन सबके बीच होते। इस बीच एसपी एके सिन्हा ने सीओ राजबहादुर सिंह व थाना प्रभारी बेचू सिंह यादव को अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed