{"_id":"6aaad3e2caddccfc030ea83b","slug":"fir-against-two-over-youths-death-by-electrocution-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-165028-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: करंट से युवक की मौत में दो पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: करंट से युवक की मौत में दो पर एफआईआर
Wed, 16 Sep 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
भीटी। सरैया बीरसिंहपुर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में ठेकेदार समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद बुधवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे पहले परिजनों ने कार्रवाई न होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही थी।
सरैया बीरसिंहपुर निवासी विनोद कुमार (37) की मंगलवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के भाई सचिन वर्मा ने ठेकेदार राजेश तिवारी और उसके एक साथी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। परिजनों का आरोप था कि शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की चेतावनी दी थी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर ठेकेदार राजेश तिवारी और उसके साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।