{"_id":"583f0f234f1c1b2d1ede6bc5","slug":"two-young-men-ate-toxic-substance-one-in-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Toxic Substance
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने विषैला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत गयासपुर गांव निवासी ज्ञानेेंद्र (25) पुत्र इंद्रमणि ने मंगलवार देर शाम खाना खाने के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसे उल्टी व पेट में तेज दर्द होने लगा।
विज्ञापन
विषैला पदार्थ खाने की जानकारी होने पर परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ज्ञानेंद्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, इसी थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव में भी एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
परिवारीजनों के अनुसार पिंटू यादव (20) पुत्र बाबूलाल की मंगलवार देर रात अचानक तबियत खराब हो गई। उसे उल्टी व पेट में तेज दर्द होने लगा। परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। जब उसने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी तो परिवारीजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन