फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two young men ate toxic substance, one in serious condition

दो युवकों ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक की हालत गंभीर

Wed, 30 Nov 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 30 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two young men ate toxic substance, one in serious condition
Toxic Substance - फोटो : symbolic

दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने विषैला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत गयासपुर गांव निवासी ज्ञानेेंद्र (25) पुत्र इंद्रमणि ने मंगलवार देर शाम खाना खाने के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसे उल्टी व पेट में तेज दर्द होने लगा।

विज्ञापन


विषैला पदार्थ  खाने की जानकारी होने पर परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ज्ञानेंद्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, इसी थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव में भी एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार पिंटू यादव (20) पुत्र बाबूलाल की मंगलवार देर रात अचानक तबियत खराब हो गई। उसे उल्टी व पेट में तेज दर्द  होने लगा। परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। जब उसने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी तो परिवारीजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed