फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   firing in land dispute, horror

भूमि विवाद में हवाई फायरिंग, दहशत

Sun, 17 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 17 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
firing in land dispute, horror
पिस्टल - फोटो : demo pic

थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित एक खेत में धान की रोपाई को लेकर रविवार को दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद एक पक्ष की तरफ से कई चक्र हवाई फायरिंग की गई जिससे मौके पर दहशत फैल गई। जानकारी मिलते ही सीओ व एसओ ने घटना स्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। रामनगर न्यौरी रोड स्थित नहर पटरी के किनारे एक भूखंड में रविवार को स्थानीय निवासी सिराज धान की रोपाई कर रहे थे। सिराज के अनुसार यह भूखंड उनका है और इस पर वह लंबे समय से खेती करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ स्थानीय निवासी आलमदार ने इस पर अपना कब्जा बताते हुए कहा कि सिराज द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच रविवार सुबह विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ से उनके परिवारीजन एकत्र होने लगे। इसी बीच वहां हवाई फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-एक कर कई चक्र हवाई फायरिंग से मौके पर भगदड़ सी मच गई। अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। जानकारी मिलते ही सीओ आलापुर आरके सिंह व एसओ शिवनरायण भगत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

 पुलिस टीम ने दोनों पक्षों व ग्रामीणों से विस्तृत जानकारी हासिल की। इसके बाद सिराज समेत दूसरे पक्ष को भी किसी आदेश तक संबंधित भूमि पर रोपाई आदि करने से मना कर दिया। बाद में सिराज के भाई नसीरुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने इजहार, बदरुल व अलमदार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।


उधर, अलमदार ने हवाई फायरिंग से इनकार करते हुए कहा कि झूठे आरोप लगाए गए हैं। एसओ भगत ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed