फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Beat with a stick killed wife

डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या

Wed, 18 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 18 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Beat with a stick killed wife
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे मृतका के परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला

नशे में धुत पति ने डंडे से पीट-पीटकर मंगलवार रात अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में महिला के पिता ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सास व ननद पर दहेज हत्या का केस दर्ज करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मामला अहिरौली थाना अंतर्गत अकारीपुर गांव का है। बताया जाता है कि गांव निवासी सत्येंद्र मंगलवार देर रात शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। किसी बात को लेकर उसका पत्नी आरती (25) से विवाद हो गया।
विज्ञापन


इस पर उसने वहां रखे डंडे से आरती की पिटाई शुरू कर दी। आरती के चीखने-चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और उन्होंने सत्येंद्र को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह लगातार आरती की पिटाई करता रहा। पति की पिटाई से कुछ देर में ही आरती बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी सत्येंद्र का हाथ नहीं रुका, वह उसकी पिटाई करता रहा। पिटाई व दर्द के चलते कुछ ही देर में आरती ने दम तोड़ दिया। यह देख परिवार के सदस्यों में सनसनी फैल गई। परिवारीजनों ने महिला के पिता अकबरपुर थाना अंतर्गत दहीरपुर गांव निवासी रामबहाल को फोन पर बताया कि उसकी पुत्री की तबियत खराब है।

वे तत्काल वहां आ जाएं। आरती के पिता रामबहाल के अनुसार बुधवार सुबह जब वह गांव पहुंचे तो आरती का शव भूमि पर पड़ा हुआ था। इसी बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। जानकारी होने पर एसओ अहिरौली ज्ञानेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाद में रामबहाल ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। रामबहाल ने तहरीर के जरिये कहा है कि उसकी पुत्री का विवाह वर्ष 2012 में सत्येंद्र के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुरालीजन आरती को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।


अक्सर सत्येंद्र नशे में धुत होकर उसकी पिटाई किया करता था। मंगलवार रात भी उसने पीट-पीटकर पुत्री आरती को मार डाला। एसओ अहिरौली ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या समेत कई अन्य धाराओं में पति सत्येंद्र, सास कौशल्या देवी व ननद पुष्पा के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए सत्येंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सास व ननद को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि आरती के डेढ़ वर्ष का पुत्र भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed