फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जैतपुर के नरेंद्र हत्याकांड में अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा

जैतपुर के नरेंद्र हत्याकांड में अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा

Sat, 23 Feb 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
जैतपुर के नरेंद्र हत्याकांड में अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा
नरेंद्र हत्याकांड में अभियुक्त को आजीवन कारावास
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। छह वर्ष पूर्व हुए नरेंद्र हत्याकांड में अपर जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने एक अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर दस हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है। न्यायालय ने संदेह के आधार पर प्रकरण से जुड़े छह अभियुक्तों को दोषमुक्त कर दिया है।

मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव से जुड़ा है। गांव निवासी हरदेव यादव ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 2013 में 15 जनवरी को जब वह अपने हिस्से की भूमि पर निर्माण करा रहा था, तभी पटीदारों पंकज व दीपक पुत्र राजदेव ने विरोध व हंगामा शुरू कर दिया। उन लोगों ने पिटाई भी की।
विज्ञापन


इसका मुकदमा लिखाया। अस्पताल से चिकित्सीय परीक्षण कराकर जब वह अपने पुत्र के साथ लौट रहे थे, तभी पंकज व दीपक, पंकज के साथ भीम यादव व सोनू यादव निवासी नेवादा खुर्द, रनबहादुर यादव निवासी बहरपुर, दीपक सिंह निवासी रत्ना एक जीप से आए और हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें श्याम देवी ने भी मदद की। असलहे से फायरिंग शुरू कर दी गई। मुझे व मेरे पुत्र नरेंद्र को गोली लगी। नरेंद्र की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उन पर 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट भी लगाया गया। बाद में आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिल गई।


इस बीच सत्र परीक्षण के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अनमोल पाल ने भीम यादव, श्यामा देवी, सुभाष यादव, दीपक सिंह, रनबहादुर व सोनू को विभिन्न मामले में संदेह का लाभ देते हुए आरोपों से बरी कर दिया, लेकिन अभियुक्त पंकज यादव को गोली मारे जाने का दोषी पाया। आदेश में कहा कि एक गोली मारकर हत्या की गई है। ऐसे में यह मामला विरल से विरलतम की श्रेणी में नहीं आता। न्यायाधीश ने पंकज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed