फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर भड़का आक्रोश

आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर भड़का आक्रोश

Thu, 17 Jan 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर भड़का आक्रोश
आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने पर बिफरे ग्रामीण, हंगामा
विज्ञापन


बसखारी (अंबेडकरनगर)। प्राथमिक विद्यालय गढ़ा फतेहपुर में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को बुधवार रात शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। वे दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। कुछ देर में ही बसखारी समेत कई थानों की पुलिस गांव पहुंच गई। बाद में एसडीएम टांडा व सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चार दिन पहले गढ़ा गांव में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने एक भूखंड पर बाबा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित की गई थी। गांव के ही कुछ लोगों ने यह कहते हुए मूर्ति स्थापना का विरोध उस समय किया था कि कब्जा करने के लिए साजिश के तहत संबंधित भूमि पर मूर्ति की स्थापना की गई है। इस बीच बुधवार रात किसी ने मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह कुछ ग्रामीण उधर से गुजरे, तो मूर्ति क्षतिग्रस्त पाया। इससे उनमें आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी होते ही बसखारी पुलिस के साथ ही सम्मनपुर व टांडा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उच्चाधिकारियों के मौके पर आने की मांग करते हुए नई मूर्ति स्थापित कर दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। कुछ देर बाद एसडीएम टांडा कोमल यादव व सीओ सदर धर्मेन्द्र सचान गांव पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों का आक्रोश शांत कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त मूर्ति को मौके से हटा दिया। एसडीएम ने कहा कि बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर मूर्ति की स्थापना करना कानून के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। बाद में गांव निवासी राजदेव की तहरीर पर रामभरत व इन्द्रेसन के विरुद्ध आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने जबकि लेखपाल प्रदीप कुमार की तहरीर पर सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व माहौल को खराब करने की धाराओं में आरोपी राजदेव, शिवप्रसाद, राजित, श्यामदेव, अखिलेश, धीरज, बिरजू, रामसिंगार, अच्छेलाल व धर्मेन्द्र सहित कुल 10 लोगों के विरुद्घ केस दर्ज किया गया है। एसओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed