फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अनियंत्रित् होकर पलटी मूर्ति विसर्जन से लौट रही ट्रैक्टर ट्राली

अनियंत्रित् होकर पलटी मूर्ति विसर्जन से लौट रही ट्रैक्टर ट्राली

Sat, 20 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित् होकर पलटी मूर्ति विसर्जन से लौट रही ट्रैक्टर ट्राली
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद बंदीपुर घाट से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली शुक्रवार शाम बेकाबू होकर पलट गई। हादसेे में ट्रैक्टर सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग व जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नगपुर सीएचसी पहुंचाया जहां से तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रतापपुर कला गांव के युवाओं की टोली शुक्रवार शाम तमसा नदी के बंदीपुर घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रही थी, तब तक अंधेरा शुरू हो गया था। ट्रैक्टर पर चालक समेत तीन लोग बैठे थे जबकि ट्रॉली में छह लोग सवार थे। जयकारों के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली अभी नदी से करीब आधा किलोमीटर दूर ही पहुंची कि अंधेरा होने के चलते मोड़ नहीं दिखाई पड़ा। चालक ने अचानक ट्रैक्टर मोड़ने का प्रयास किया लेकिन इतने में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। श्रद्धालुओं की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग उनकी तरफ दौड़ पड़े। जैतपुर एसओ विजय सिंह भी सूचना मिलते ही दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में ट्रैक्टर चालक अभय प्रताप निवासी मथुरापुर, गौतम (40) व अभिषेक (22) निवासी प्रतापपुर कला को गंभीर चोटें आ गई। ट्रॉली में सवार लोगों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचायी लेकिन इनमें से दो लोग घायल हो गए। सभी पांच घायलों को नगपुर सीएचसी पहुंचाया गया जहां दो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि अभय प्रताप, गौतम व अभिषेक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed