फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गैंगस्टर अभियुक्त को सुल्तानपुर जेल प्रशासन से जेल का खतर

गैंगस्टर अभियुक्त को सुल्तानपुर जेल प्रशासन से जेल का खतर

Wed, 12 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर अभियुक्त को सुल्तानपुर जेल प्रशासन से जेल का खतर
अभियुक्त ने सुल्तानपुर जेल में जान पर बताया खतरा
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। सुल्तानपुर जिला जेल में बंदी के आत्महत्या करने के साथ ही अब वहां निरुद्ध एक अभियुक्त ने भी जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


अंबेडकरनगर जनपद न्यायालय में पेशी पर आए गैंगस्टर मामले के एक अभियुक्त ने जेल अधीक्षक व बंदी रक्षकों पर अवैध धन उगाही का आरोप लगाते हुए अंबेडकरनगर न्यायालय प्रशासन से शिकायत की है। मामले में कोर्ट ने जेल अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की है।


आलापुर थाने से गैंगस्टर का अभियुक्त सुनील यादव इन दिनों सुल्तानपुर जिला जेल में बंद है। उसके विरुद्ध अंबेडकरनगर के आलापुर थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा 2015 में कायम हुआ था।
विज्ञापन



वह बुधवार को पेशी पर अंबेडकरनगर जनपद न्यायालय पहुंचा था। जहां सुनील ने न्यायिक अधिकारियों को अधिवक्ता के जरिए पत्र देकर कहा कि वह अंबेडकरनगर के कई मुकदमों में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसे पेशी पर लाने के लिए जेल अधीक्षक व बंदी रक्षक मोटी रकम मांगते हैं। रकम नहीं देने पर उसकी पिटाई करने के साथ ही उत्पीड़न किया जाता है।


प्रार्थनापत्र में कहा गया कि सुल्तानपुर जेल में उसकी जान का खतरा है, क्योंकि रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। उसने फैजाबाद मंडल कारागार या किसी अन्य जेल में खुद को शिफ्ट करने की मांग कोर्ट से की है। उसके प्रार्थनापत्र पर अपर जनपद न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed