फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Consumption of anti rabies vaccine increased in the district hospital

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में बढ़ी एंटी रैबीज वैक्सीन की खपत

Wed, 11 Oct 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 11 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Consumption of anti rabies vaccine increased in the district hospital
जिला अस्पताल में बालक को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाता स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
कुत्ते के हमले में घायल होने वालों की बढ़ी संख्या, प्रतिदिन 75 लोगों को लगाई जा रही वैक्सीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। कुत्ता काटने की बढ़ती घटनाओं के बीच जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन की खपत बढ़ गई है। सामान्य दिनों में जहां प्रतिदिन औसतन 55 डोज लगते थे तो वहीं अब संख्या बढ़कर औसतन 75 हो गई है। बीते कुछ दिनों से आमलोगों पर कुत्तों के हमले की घटनाओं में वृद्धि हुई है।
दरअसल झुंड में चलने वाले कुत्ते इन दिनों जहां तहां लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के हमले की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। नतीजा यह है कि अब लोग कुत्तों के झुंड को देखकर बचाव की स्थिति में आ जाते हैं।
विज्ञापन

कुत्तों के हमले में घायल होने वाले लोगों की बढ़ती संख्या का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सामान्य दिनों में एंटी रैबीज डोज लेने के लिए जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 55 लोग पहुंचते थे लेकिन इन दिनों इनकी संख्या बढ़कर लगभग 75 हो गई है। फार्मासिस्ट राजीव शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा है। 500 क्वॉयल वैक्सीन बुधवार को मौजूद थी। एक क्वॉयल में पांच डोज होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्याप्त मात्रा में है क्वॉयल
बीते कुछ दिनों से कुत्ते के हमले में घायल होने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन की कोई कमीं नहीं है। सुचारु रूप से जरूरतमंदों को डोज दी जा रही है।
-डॉ. ओमप्रकाश सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed