फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congressmen held dialogue rally

कांग्रेसियों ने निकाली संवाद रैली

Mon, 08 Feb 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congressmen held dialogue rally
अंबेडकरनगर। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को नौकरी संवाद रैली निकाली गई। इसमें युवाओं को नौकरी के लिए आवाज बुलंद की गई। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के इतिहास में पहली बार बेरोजगारी का स्तर पचास फीसदी जा पहुंचा है। यह असमर्थ शासन सत्ता और चौपट अर्थव्यवस्था की पोल खोल रहा है। युवा रोजगार के अभाव में इधर-उधर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इससे पहले नव नियुक्त युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने बाइक से नौकरी संवाद रैली निकाली। रैली कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर अयोध्या मार्ग से होते हुए पटेल प्रतिमा पर समाप्त हुई। यहां विशाल ने पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवाओं के हक के लिए संघर्ष करने की शपथ ली।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा की तर्ज पर शिक्षित युवाओं को उनकी डिग्री के अनुसार नौकरी का कानून बनाकर उन्हें रोजगार दे। अन्यथा देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। मौजूदा समय में रोजगार का स्तर सबसे निचले स्तर पर है। इसके बावजूद केंद्र व प्रदेश सरकार इस दिशा में नहीं सोच रही। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह कप्तान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडेय, राम कुमार पाल, पीसीसी सदस्य दुर्गा प्रसाद पांडेय, मो अनीश खान, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बाबूराम, सुरजीत, इमरान, रेहान, हाबिद, मकसूद जफा, जुबेर, सरफराज सोनू, रमजान अरसे आलम आदि ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed