फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case filed against BJP leader for opening shop

दुकान खोलने पर बीजेपी नेता पर केस दर्ज

Mon, 10 May 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Case filed against BJP leader for opening shop
टांडा। नगर के प्रमुख व्यवसायी व भाजपा नेता दीपक केडिया के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। पुलिस ने दीपक पर कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने व वहां मौजूद ग्राहकों समेत खुद मास्क न लगाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के सिपाही इम्तियाज अहमद ने अपनी तहरीर में कहा कि 8 मई को रात्रि 8 बजे के बाद चौक क्षेत्र में लॉकडाउन ड्यूटी पर भ्रमण पर था। छज्जापुर की तरफ बढ़ा तो देखा कि गैस एजेंसी के आगे एक किराना की दुकान खुली हुई थी। उस पर दुकान स्वामी दीपक केडिया बैठे थे। दुकान पर मौजूद ग्राहक व खुद दुकान स्वामी मास्क नही लगाए हुए थे। िसपाही की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना कोतवाली के एसएसआई सर्वेंद्र अस्थाना को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed