फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bsp

उम्मीदों का परवान, रितेश बने बसपा संसदीय दल उपनेता

Wed, 07 Aug 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bsp
अंबेडकरनगर। सांसद रितेश पाण्डेय को बहुजन समाज पार्टी ने संसदीय दल का उपनेता मनोनीत किया है। सांसद ने इसके लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा है कि नेतृत्व की उम्मीदों को पूरा करने की भरसक कोशिश होगी। उधर, जिले के बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बसपा नेतृत्व ने एक बार फिर से अंबेडकरनगर का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

जलालपुर विधायक रहे रितेश पाण्डेय बीते दिनों हुए लोकसभा के आम चुनाव में बसपा के टिकट पर सांसद चुने जाने में सफल रहे थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को एक लाख से भी अधिक मतों के अंतर से पराजित करने की सफलता पाई थी। सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद से ही वे लगातार लोकसभा में पार्टी की तरफ से जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाते आ रहे हैं।
विज्ञापन

सामाजिक व राष्ट्रीय महत्व के मामलों को भी उन्होंने अत्यंत सधे अंदाज में सदन के दौरान रखा। नतीजा यह कि कम समय में ही उन्होंने तेज तर्रार सांसद के तौर पर अपनी पहचान बना लेने की सफलता हासिल कर ली। लंदन से शिक्षा ग्रहण करने वाले रितेश के अनुभवों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें संसदीय दल का उपनेता मनोनीत किया है। दूरभाष पर सांसद रितेश ने इस नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी अध्यक्ष मायावती का आभार जताते हुए कहा कि उनके दिशा निर्देशों के अनुरूप ही लागतार जनहित के मुद्दे उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे और ज्यादा प्रभावी ढंग से विभिन्न प्रकार के सामाजिक, प्रांतीय व राष्ट्रीय महत्व के मामलों को उठाया जाएगा, जिससे पार्टी की नीतियों के अनुरूप समाज का व्यापक भला सुनिश्चित हो सके। सांसद ने इस जिम्मेदारी के लिए क्षेत्र की जनता का भी आभार जताते हुए कहा कि उनके चलते ही यह समय आ सका है।

उधर, रितेश को लोकसभा में डिप्टी लीडर बनाए जाने की खबर मिलते ही जिले के बसपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। निर्णय से गदगद रितेश के पिता पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय व चाचा कृष्ण कुमार पाण्डेय कक्कू ने कहा कि निश्चित रूप से रितेश में वह सब करने की क्षमता है, जिसकी उम्मीद पार्टी व आम जनमानस को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed