फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज : व्यापारी के पुत्र का अपहरण कर हत्या करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, एक सिपाही भी जख्मी

Sun, 24 Sep 2023 03:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 03:29 PM IST
सार

रविवार को पुलिस ने शंकरगढ़ के व्यापारी पुष्पराज केसरवानी उर्फ विक्की के पुत्र शुभ केसरवानी (13) की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की खोजबीन में जुटी पुलिस की बदमाशों से शंकरगढ़ के बड़गड़ी के पास मुठभेड़ हो गई।

विज्ञापन
wo miscreants who kidnapped and murdered a businessman's son were injured in a police encounte
शंकरगढ़ में व्यापारी के पुत्र का अपहरण कर हत्या करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल। - फोटो : अमर उजाला।

शंकरगढ़ बाजार के व्यापारी के पुत्र का अहरण कर हत्या करने वाले दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। एक आरोपी व्यापारी के चालक का भाई बताया जा रहा है। जिसने अपने एक साथी के साथ मिलकर अपने भाई के ही मालिक के बेटे के अपहरण और फिरौती की घटना को अंजाम दिया था। फिरौती न मिलने पर किशोर की हत्या कर दी गई।













रविवार को पुलिस ने शंकरगढ़ के व्यापारी पुष्पराज केसरवानी उर्फ विक्की के पुत्र शुभ केसरवानी (13) की अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की खोजबीन में जुटी पुलिस की बदमाशों से शंकरगढ़ के बड़गड़ी के पास मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों बदमाश घायल हो गए।

wo miscreants who kidnapped and murdered a businessman's son were injured in a police encounte
मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला।

एक सिपाही के हाथ में भी गोली लगी है। बदमाशों को शंकरगढ़ के प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सुखदेव व संजय भारतीय नामक बदमाशों को गोली लगी है।सुखदेव व्यापारी के ड्राइवर का भाई है। इसी ने अपरहण और फिरौती की साजिश रची थी। 

wo miscreants who kidnapped and murdered a businessman's son were injured in a police encounte
मुठभेड़ में बदमाशों से बरामद हुई बाइक। - फोटो : अमर उजाला।

खरगोश दिखाने के बहाने ले गए थे जंगल में

पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि पुष्पराज केसरवानी के ट्रक के चालक के भाई ने अपने भतीजे के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। किशोर को जंगल में खरगोश दिखाने के बहाने ले गए थे और वहां ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद फोन करके परिवार के लोगों से फिरौती मांगी गई। इसी नंबर के आधार पर पुलिस ने सूत्रों की मदद से जंगल में छिपे दोनों बदमाशों को घेर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
wo miscreants who kidnapped and murdered a businessman's son were injured in a police encounte

पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। इनके पैर में गोली लगी है। अपने को बचाने में शंकरगढ़ थाने में तैनात एक सिपाही सागर देवरिया भी घायल हो गया है। बदमाशों के कब्जे से दो पिस्टल, चार कारतूस, बिना नंबर की बाइक, मोबाइल फोन, खून से सना शर्ट भी बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
wo miscreants who kidnapped and murdered a businessman's son were injured in a police encounte
आरोपियों को एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed