फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज : मारुति सुजुकी के गैरेज में लगी आग, 16 नई कारें जलकर राख, हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से हुआ हादसा

Fri, 22 Sep 2023 02:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 02:41 PM IST
सार

Prayagraj News : अंदावा के पुरानी जीटी रोड पर स्थित मारुति सुजुकी के गैराज में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। हादसा हाईटेंशन तार गिरने से हुआ। सीएनजी टैंक में विस्फोट से स्थित भयावह हो गई। कई कारें जद में आ गई। तेज धमाके से पूरा इलाका दहल गया। कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन
A massive fire broke out in the garage of Maruti Suzuki, many cars got burnt
अंदावा में मारुति सुजुकी के गैराज में लगी आग लगने से अफरातफरी मची रही। - फोटो : अमर उजाला।

झूंसी थाना क्षेत्र के कटका गांव में शुक्रवार की सुबह एक कार के यार्ड में बिजली के हाईटेंशन तार के टूटकर गिरने से आग लग गई। हादसे में गोदाम में खड़ीं 16 कारें जलकर राख हो गईं। गोदाम में 300 से अधिक कारें खड़ी थीं। सूचना पर दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया।



थाना क्षेत्र के अंदावा तिराहे के पास कार का शोरूम है। शोरूम के पीछे कटका गांव में कार का गोदाम है। यहां पर 300 से अधिक कारें इस वक्त रखी गई थीं। कार के गोदाम के ऊपर से 11000 केवी का हाईटेंशन तार गुजरा है। शुक्रवार की सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे हाईटेंशन तार टूटकर यार्ड में खड़ी सीएनजी कार पर गिर गया। तार में स्पॉर्किंग से निकली चिंगारी की वजह से कार में आग लग गई।









 

 

देखते ही देखते आग की लपटों में 16 नई कारें आ गईं। एक-एक कर सीएनजी के सिलिंडर के फटने से धमाका होने लगा तो अफरातफरी मच गई। गोदाम के भीतर मौजूद कर्मचारियों इधर-उधर भागने लगे। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई तो मौके पर सात गाड़ियां पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया। तब तक 16 कारें जलकर राख हो गई थीं। हादसे में तकरीबन दो करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है।

A massive fire broke out in the garage of Maruti Suzuki, many cars got burnt
अंदावा में मारुति सुजुकी के गैराज में लगी आग लगने से अफरातफरी मची रही। - फोटो : अमर उजाला।

पांच फायर स्टेशनों से मंगाई गए दमकल वाहन

फायर स्टेशन फूलपुर, सोरांव, हंडिया, नैनी, सिविल लाइंस सहित पांच स्टेशन से सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। आसपास के 40 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात किए गए। बताया कि गोदाम में 300 से अधिक गाड़ियां खड़ी थीं। उन्हें आग में जलने से बचा लिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया। सीएफओ आरके पांडेय ने बताया कि कंपनी ने विभाग से फायर एनओसी नहीं ली थी। उनको नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाएगा।

A massive fire broke out in the garage of Maruti Suzuki, many cars got burnt
अंदावा में मारुति सुजुकी के गैराज में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।

सीएनजी सिलिंडर फटने से होते रहे धमाके


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के गोदाम में आग से सीएनजी सिलिंडरों के फटने से धमाके हो रहे थे। एक के बाद एक कारों के सीएनजी सिलिंडर फटने लगे तो आसपास के लोग सहम गए। तकरीबन आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आई। इसके बाद आग बुझाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
A massive fire broke out in the garage of Maruti Suzuki, many cars got burnt
अंदावा में मारुति सुजुकी के गैराज में लगी आग लगने से अफरातफरी मची रही। - फोटो : अमर उजाला।
गैराज में मरम्मत के लिए गाड़ी देने वाले कार मालिक भी पहुंच गए और अपनी कारों को लेकर सुरक्षित स्थानों पर भागने लगे।
विज्ञापन
A massive fire broke out in the garage of Maruti Suzuki, many cars got burnt
अंदावा में मारुति सुजुकी के गैराज में लगी आग लगने से अफरातफरी मची रही। - फोटो : अमर उजाला।
दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में घंटों जुटी रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed