फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Video conferencing will testify atiq ahmed cases

वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी अतीक अहमद के मुकदमों की गवाही, अर्जी मंजूर

Thu, 22 Oct 2020 09:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Oct 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Video conferencing will testify atiq ahmed cases
Ateeq Ahmed

स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने पूर्व सांसद अतीक अहमद के मुकदमों में गवाही वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराए जाने तथा अदालत में तलब नहीं करने की अर्जी को मंजूर कर लिया है। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज डॉ बालमुकुंद ने अतीक अहमद की ओर से उनके अधिवक्ता खान शौलत , खान फरहत तथा राधेश्याम पांडे व शासन की ओर से डीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरी , विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र कुमार सिंह तथा एडीजीसी राजेश गुप्ता को सुन कर दिया  है। 

विज्ञापन


पूर्व सांसद अतीक अहमद के अधिवक्ताओं की ओर से  धूमनगंज  में दर्ज  जानलेवा हमले के  एक सत्र विचारण  के मुकदमे में  स्पेशल कोर्ट के सामने  अर्जी देकर  कहा  है कि  उन्हें कोर्ट में  साबरमती गुजरात जेल से तलब न किया जाए गवाही की कार्यवाही में  उनकी उपस्थिति वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जाए। 
विज्ञापन


सुनवाई के बाद अदालत ने कहा कि मुकदमे में गवाही दर्ज होनी है। अभियुक्त के स्वास्थ्य और सुरक्षा का खतरा बताया गया है  और कोरोना महामारी के कारण मास्क एवं सामाजिक दूरी भी बनाए रखनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने अपने आदेश में कहा  है कि  इस अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है परंतु  इस मुकदमे की कार्यवाही वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराए जाने की अपेक्षा सुप्रीम कोर्ट ने की है इसलिए इस अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए जिला जज  को पत्र लिखा जाए और गवाह को तलब किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed