फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Vehicle fees collection blur on Sangam's reverence

नया सर्किल रेट में सात फीसदी तक बढ़ोत्तरी संभावित

Sun, 30 Jun 2019 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Vehicle fees collection blur on Sangam's reverence
Vehicle fees collection blur on Sangam's reverence
सर्किल रेट में सात फीसदी तक की बढ़ोतरी संभावित
विज्ञापन

0 जुलाई में लागू होगा नया सर्किल रेट, संभावित मूल्य का प्रकाशन, 15 तक मांगी गई आपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। आखिरी जुलाई में जमीन की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी। हालांकि, सर्किल रेट में अधिकतम सात प्रतिशत की वृद्धि ही प्रस्तावित है। जिले में नया रेट एक अगस्त से पहले लागू करने तैयारी है। जमीन के सर्किल रेट के संभावित मूल्य का प्रकाशन कर दिया गया है। एक से 15 जुलाई के बीच आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नया रेट लागू कर दिया जाएगा।
सरकार ने हर साल नया सर्किल रेट लागू करने का निर्देश दिया है। एक अगस्त तक इसे लागू किया जाना है। सरकार ने राजस्व का लक्ष्य बढ़ा दिया है। नोटबंदी तथा जीएसटी लागू होने के बाद जमीन की खरीदारी में भी कमी आई है, इसलिए अधिकतम सात फीसदी बढ़ोतरी ही प्रस्तावित है। तहसील स्तर पर जमीनों का सर्वे कराया जा चुका है। तहसील, निबंधक, उपनिबंधक तथा अन्य संबंधित कार्यालयों में इसका प्रकाश कर दिया गया है। नैनी, करछना, शहर में गंगा के किनारे, झूंसी आदि क्षेत्र के कई मोहल्लों में जमीन की अधिक मांग है। ऐसे स्थानों पर सर्किल रेट में पांच से सात प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। गांवों के अलावा शहर में भी बड़ा इलाका है, जहां कोई वृद्धि नहीं की गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने बताया कि 15 जुलाई शाम चार बजे तक उनके कार्यालय में आपत्ति दी जा सकती है। उप निबंधक, उप जिलाधिकारी, सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय में भी आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। 16 जुलाई को एडीएम वित्त एवं राजस्व के यहां दिन में दो से चार बजे के बीच उपस्थिति होकर भी अपनी बात रखी जा सकती है। एमपी सिंह का कहना है कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में नया सर्किल रेट लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

महिला जनसुनवाई तीन को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से जनसुनवाई तथा समीक्षा बैठक तीन जुलाई को सर्किट हाउस में दिन में 11 बजे से होगी। आयोग की सदस्य उषारानी महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी और समाधान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed