फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 40 police personnel found missing from VIP duty; Commissioner of Police orders their transfer to Po

प्रयागराज : वीआईपी ड्यूटी से गायब मिले 40 पुलिसकर्मी, सीपी ने किया लाइन हाजिर

Wed, 16 Sep 2026 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Sep 2026 06:06 PM IST
सार

हाईकोर्ट में 14 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही बरतना 40 पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Prayagraj: 40 police personnel found missing from VIP duty; Commissioner of Police orders their transfer to Po
पीयूष मोर्डिया, पुलिस कमिश्नर प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

हाईकोर्ट में 14 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान वीआईपी ड्यूटी में लापरवाही बरतना 40 पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे। ड्यूटी के लिए बनाई गई बी टीम में शामिल 53 पुलिसकर्मियों में से 40 मौके पर मौजूद नहीं मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने सभी 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


वीआईपी कार्यक्रम को लेकर जिले के अलग-अलग थानों से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें 53 पुलिसकर्मियों को बी टीम में रखा गया था। इस टीम को स्टैंडबाई में रखा गया था, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मियों को तत्काल मौके पर भेजा जा सके। बताया जा रहा है कि सभी पुलिसकर्मियों ने संबंधित थानों से रवानगी कराकर पुलिस लाइन में आमद भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, आमद दर्ज कराने के बाद बी टीम में शामिल कई पुलिसकर्मी निर्धारित स्थान पर मौजूद रहने के बजाय वहां से चले गए। कार्यक्रम के दौरान जब स्टैंडबाई टीम की जरूरत पड़ी तो अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों की तलाश कराई। इस दौरान 53 में से 40 पुलिसकर्मी मौके पर नहीं मिले। ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने की जानकारी अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टैंडबाई टीम की जिम्मेदारी भी अहम

वीआईपी ड्यूटी में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए निर्धारित अवधि तक ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहना जरूरी होता है। स्टैंडबाई टीम की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में इसी टीम को तत्काल तैनात किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो और पुलिसकर्मी ड्यूटी के प्रति गंभीर रहें, इसी उद्देश्य से 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed