फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Light drizzle brings relief from humidity; with the mercury at 27.2°C

प्रयागराज : बूंदा-बांदी ने दिलाई उमस से राहत, पारा 27.2 के साथ सूबे में प्रयागराज रहा सबसे कम तापमान वाला जिला

Wed, 16 Sep 2026 09:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Sep 2026 09:40 PM IST
सार

एक समान रहा दिन-रात का तापमान, अगले चार दिनों तक बारिश का अनुमानप्रयागराज। आधे दिन हुई बूंदा-बांदी ने बुधवार को जनपद में मौसम में भारी परिवर्तन देखने को मिला।

विज्ञापन
Light drizzle brings relief from humidity; with the mercury at 27.2°C
सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर कुछ इस तरह दिखा मौसम का नजारा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक समान रहा दिन-रात का तापमान, अगले चार दिनों तक बारिश का अनुमानप्रयागराज। आधे दिन हुई बूंदा-बांदी ने बुधवार को जनपद में मौसम में भारी परिवर्तन देखने को मिला। इस दौरान 24 घंटे के भीतर तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। जिसके चलते जिले का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में प्रयागराज उत्तर प्रदेश में सबसे कम तापमान वाला जिला रहा।

विज्ञापन


सुबह के समय आधा घंटा हुई तेज बारिश के बाद दोपहर तीन बजे तक बूंदा-बांदी होती रही। इस बीच आसमान में पूरे दिन काले बादलों का जमावड़ा रहा। वहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट आने के साथ दिन व रात का तापमान लगभग एक हो गया।
विज्ञापन


क्योंकि एक तरफ जहां अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मात्र एक डिग्री सेल्सियस का फर्क देखने को मिला। इस बीच तापमान में आई गिरावट की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 20 सितंबर तक लोगों को उमस से राहत मिलने वाली है।

गड्ढा युक्त सड़कों में भरा बारिश का पानी

इन दिनों शहर की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इनमें जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं बारिश के दौरान यह गड्ढे जानलेवा हो जाते हैं। क्योंकि बारिश का पानी भरने की वजह से गड्ढे दिखते नहीं है। कुछ ऐसा ही नजारा बुधवार की बारिश में देखने को मिला। हिम्मतगंज, राजरूपपुर, हाईकोर्ट पानी टंकी रेलवे ओवर ब्रिज, पत्रिका मार्ग, संघ चौराह, जॉर्जटाउन, चिंतामणि रोड, सीएमपी डिग्री कॉलेज, मधवापुर सब्जी मंडी सहित कई अन्य मार्गों पर गड्ढों में आने की वजह करीब एक 13 से अधिक लोग चोटिल हो गए।

बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना है। डॉ. शैलेष राय, मौसम विशेषज्ञ, इलाहाबाद विश्वविद्यालय। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed