{"_id":"5c360226bdec2256a50a4898","slug":"union-minister-of-state-krishna-singh-got-bail-in-case-of-code-of-conduct-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने किया सरेंडर, मिली जमानत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने किया सरेंडर, मिली जमानत
Wed, 09 Jan 2019 07:46 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 09 Jan 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने एमपीएमएलए कोर्ट में सरेंडर कर जमानत अर्जी पेश की । सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर करते हुए रिहा करने का आदेश दिया। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने दिया है।
विज्ञापन
घटना दो अप्रैल 2014 की शाहजहांपुर के निगोही थाने की है। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी कृष्णाराज के कार्यालय पर बिना अनुमति के सैकड़ों समर्थक एकत्र थे। कार्यालय पर झंडा बैनर लगा था। एसओ आशीष कुमार मिश्र ने कानून के उल्घंन और चुनाव आचार संहिता उल्घंन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पत्रावली अंतरित होकर स्पेशल कोर्ट में आई है। मंगलवार को कृष्णाराज ने सुबह सरेंडर किया और जमानत अर्जी दाखिल की थी। वह लगभग चार घंटे न्यायिक अभिरक्षा में रहीं।
विज्ञापन
विधायक विजेंद्र के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे में उपस्थित न होने पर बुलंदशहर के विधायक विजेन्द्र सिंह के खिलाफ स्पेशल कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने जेष्ठ अभियोजन अधिकारी हरि ओंकार सिंह और एडीजीसी राजेश गुप्ता को सुनकर दिया है। प्रकरण बुलंदशहर के खुरजानगर थाने का है। एसआई जनक सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रत्याशी विजेन्द्र सिंह के पार्टी के चुनाव चिन्ह दीवार पर लिखे गए थे। पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया था। नोटिस के बावजूद उपस्थित न होने पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई आठ मार्च को होगी।
विज्ञापन
गाजीपुर के पूर्व विधायक के खिलाफ वारंट
भड़काऊ भाषण देने के मुकदमे में उपस्थित न होने पर स्पेशल कोर्ट ने गाजीपुर सदर के पूर्व विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एसपीओ राधाकृष्ण मिश्र और लाल चंदन को सुनकर दिया है। घटना 21 फरवरी 2017 की गाजीपुर के सदर कोतवाली की है। वादी सुधीर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि टाउनहॉल मैदान में आयोजित सभा में विधायक विजय मिश्रा ने भड़काऊ भाषण दिया था।