फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh : प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर संगम पर आस्था का महासंगम, हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजीं दिशाएं

Mon, 13 Jan 2025 09:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jan 2025 09:13 AM IST
सार

Mahakumbh 2025 : गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर श्रद्धालुओं का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महाकुंभ के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुंभ में पहले स्नान पर्व पर देशभर से आए श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

विज्ञापन
The great confluence of faith at the confluence on the first bathing festival of Paush Purnima
महाकुंभ के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर श्रद्धालुओं का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महाकुंभ के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुंभ में पहले स्नान पर्व पर देशभर से आए श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। आधी रात से ही श्रद्धालु और कल्पवासी संगम तट पर जुटने लगे थे। हर-हर गंगे और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं का माला पहनाकर स्वागत किया। 



श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
 

बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं तड़के से ही संगम स्नान के लिए पहुंचने लगे। आस्था का ऐसा आलम था कि सिर पर गठरी का वजन भी उनके उत्साह को कम नहीं कर सका। संगम नोज, एरावत घाट और वीआईपी घाट समेत समस्त घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु स्नान करते नजर आए। युवाओं ने इस पावन क्षण को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया।

सनातन संस्कृति का उत्सव

इस बार युवाओं में सनातन संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। संगम स्नान और दान-पुण्य में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम तट पर पूजा-अर्चना और दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। गया।





The great confluence of faith at the confluence on the first bathing festival of Paush Purnima
पौष पूर्णिमा पर संगम तट पर उमड़ा आस्था का रेला। - फोटो : अमर उजाला।

सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेला क्षेत्र में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। डीआईजी और एसएसपी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आधी रात और सुबह तड़के से ही पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

The great confluence of faith at the confluence on the first bathing festival of Paush Purnima
पौष पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने के लिए उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
श्रद्धालुओं का अभिनंदन

पहले स्नान पर्व के दौरान इंद्रदेव ने भी अपनी कृपा बरसाई। एक दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद ठंडी हवा और हल्की हवा के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान का आनंद लिया। संगम क्षेत्र में आस्था का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने सनातन संस्कृति और आस्था के प्रति गौरव की अनुभूति कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
The great confluence of faith at the confluence on the first bathing festival of Paush Purnima
संगम तट पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़। पौष पूर्णिमा पर संगम तट की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

सोशल मीडिया पर छाया महाकुंभ

स्नान पर्व की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। श्रद्धालु और युवा अपनी संस्कृति और परंपरा पर गर्व महसूस कर रहे हैं। महाकुम्भ का यह पवित्र स्नान पर्व सभी के लिए यादगार बन

विज्ञापन
The great confluence of faith at the confluence on the first bathing festival of Paush Purnima
पौष पूर्णिमा पर स्नान करते संत। - फोटो : अमर उजाला।
पौष पूर्णिमा पर स्नान करते संत। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed