{"_id":"6a8f54e707d71d100e04532c","slug":"repairs-on-ganga-expressway-for-the-fifth-time-in-a-month-allahabad-news-c-407-1-ggp1010-19254-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गंगा एक्सप्रेसवे पर एक महीने में पांचवीं बार रिपेयरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गंगा एक्सप्रेसवे पर एक महीने में पांचवीं बार रिपेयरिंग
Thu, 27 Aug 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
कलंदरपुर। गंगा एक्सप्रेस वे एक महीने के अंदर पांचवीं बार मरम्मत कार्य
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे पर एक महीने के भीतर पांचवीं बार मरम्मत का काम कराए जाने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे और सड़क में दरारें दिखाई दे रही हैं। बुधवार को भी ठेकेदार की ओर से एक लेन को बंद कर मरम्मत का काम कराया जा रहा था।
प्रयागराज के जूड़ापुर दांदू से मेरठ तक करीब 618 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर बाइक से लेकर भारी वाहनों तक से टोल लिया जाता है। करोड़ों रुपये की लागत से बने एक्सप्रेसवे पर बार-बार मरम्मत होने से वाहन चालकों में भी नाराजगी है।
आरोप है कि ठेकेदार की ओर से घटिया सामग्री का प्रयोग कर मरम्मतीकरण किया जा रहा है। एक लेन को अचानक बंद कर काम किए जाने से तेज रफ्तार वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इससे वाहन चालकों के नाराजगी है
विज्ञापन
चालकों ने बताया कि इस तरह रास्ता अवरुद्ध कर मरम्मत कराना नियमों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि सड़क पर उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद