फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona News: Businessman jumped from third floor due to fear of Corona investigation, condition critical

Prayagraj Corona News: कोरोना जांच के भय से व्यापारी ने तीसरे मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

Sat, 08 Aug 2020 06:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Aug 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona News: Businessman jumped from third floor due to fear of Corona investigation, condition critical
Crime - फोटो : Twitter
फाफामऊ में एक व्यापारी ने कोरोना जांच और क्वारंटीन के भय से छत के तीसरे मंजिल से छलांग लगा दी। हाईटेंशन तारों से टकराता हुआ बर्तन व्यापारी सड़क पर जा गिरा। इससे मुहल्ले में हड़कंप मच गया है। लोगों ने आनन फानन में उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


फाफामऊ बाजार निवासी अंशू बर्तन व्यवसायी है। चार अगस्त को कोरोना की जांच कराने की सलाह पर वह फाफामऊ चौकी इंचार्ज से उलझ गया था। जिस पर पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई और उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। इसी क्रम में शनिवार को दोपहर में चौकी का एक सिपाही कोई नोटिस लेकर उसके घर गया था। जिस पर वह फिर पुलिस के ऊपर बिफर गया।
विज्ञापन


परिवार के लोग अभी अंशू के समझा ही रहे थे कि वह इसी बीच अपने मकाने के तीसरे मंजिल पर पहुंच गया और वहीं से छलांग लगा दी। हाईटेंशन तारों से टकराता हुआ व्यापारी सड़क पर आ गिरा। इससे मुहल्ले में हड़कंप मच। घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। आनन फानन में उसे उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि कस्बे के दुकानदारों को पुलिस और प्रशासन ने महामारी से बचाव के लिए कोरोना जांच का निर्देश जारी किया है। प्रशासन ने चेतावनी भी दी है कि जो दुकानदार कोरोना की जांच नहीं कराएगा उसकी दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed