फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PD Tandon Park to be developed as 'Glow Park'; Jagram Crossing also to be widened.

प्रयागराज : ग्लो पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा पीडी टंडन पार्क, जगराम चौराहे का भी होगा चौड़ीकरण

Sun, 06 Sep 2026 04:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Sep 2026 04:29 PM IST
सार

पीडी टंडन पार्क को ग्लो पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा और वेस्ट-टू-वंडर की अवधारणा के तहत स्क्रैप मेटल से पशु-पक्षियों की प्रतिमाएं बनाई जाएंगी। यह निर्देश मंडलायुक्त ने शनिवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की अवस्थापना से संबंधित बैठक में दिए।

विज्ञापन
PD Tandon Park to be developed as 'Glow Park'; Jagram Crossing also to be widened.
पीडीए, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडी टंडन पार्क को ग्लो पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा और वेस्ट-टू-वंडर की अवधारणा के तहत स्क्रैप मेटल से पशु-पक्षियों की प्रतिमाएं बनाई जाएंगी। यह निर्देश मंडलायुक्त ने शनिवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की अवस्थापना से संबंधित बैठक में दिए। उन्होंने एमजी रोड को जीरो टॉलरेंस वेस्ट रोड के रूप में विकसित करते हुए सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में 34 कार्यों को अनुमोदन प्रदान किया गया। प्रमुख कार्यों में लेटे हनुमानजी मंदिर कॉरिडोर के समीप रिटेनिंग वॉल एवं जल-मल निकासी, पुराने यमुना पुल के नीचे कृषि विवि की बाउंड्रीवॉल, तेलियरगंज-अपट्राॅन मार्ग पर एमएनएनआईटी की बाउंड्रीवॉल, मम्फोर्डगंज में नाला निर्माण, नैनी में अरैल बंधा के किनारे स्टोन-कट एवं पिचिंग और हरित पट्टी में मिट्टी कटान रोकने के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बेली रोड पर सड़क, पटरी एवं नाली निर्माण, नैनी स्थित यमुना विहार अपार्टमेंट के पार्क का सौंदर्यीकरण, भारत स्काउट एंड गाइड परिसर की चहारदीवारी का उच्चीकरण, नैनी रेलवे स्टेशन के समीप नवीन पुलिस चौकी भवन, जगराम चौराहा-कटरा लिंक रोड का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, निर्माणाधीन मल्टीपरपज कल्चरल कॉम्प्लेक्स, आईईआरटी की बाउंड्रीवॉल का पुनर्निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट गेट-आठ के पास शंभू बैरक रोड के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण और रसूलाबाद लिंक रोड के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई। विद्युत संबंधी कार्यों में अलोपीबाग फ्लाईओवर पर फसाड लाइटिंग एवं विद्युत संयोजन, इविवि परिसर के कल्चरल कॉम्प्लेक्स के 11 केवी फीडर और पीएसी/विशेष सुरक्षा बल परिसर में प्रकाश व्यवस्था के कार्यों को भी अनुमोदन प्रदान किया गया।


फुटपाथ के अंतिम छोर पर होगा पौधरोपण

मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि पौधरोपण सड़क की ओर न कराकर फुटपाथ के अंतिम छोर की ओर कराया जाए। नैनी स्थित महेवा जंक्शन के सौंदर्यीकरण पर चर्चा करते हुए उन्होंने विद्युत लाइनों को यथासंभव भूमिगत करने, केवल सड़क एवं सीवेज कार्य तक सीमित न रहते हुए समग्र सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने और ट्रांसफार्मरों को स्मार्ट बॉक्स में रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर के तालाबों की भूमि को चिह्नित कर किसी एक उपयुक्त तालाब को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed