फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rail coach restaurant at Prayagraj Junction set to buzz with activity again; a delicious treat awaits before D

प्रयागराज : जंक्शन पर फिर दौड़ेगा स्वाद का पहिया, हल्दीराम संभालेगा रेल कोच रेस्टोरेंट; दिवाली से पहले खुलेगा

Sun, 06 Sep 2026 02:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Sep 2026 02:03 PM IST
सार

Prayagraj Juction : प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड स्थित रेल कोच रेस्टोरेंट नए कलेवर में फिर खुलेगा। हल्दीराम को आठ साल का अनुबंध मिला है। दिवाली से पहले ऑनलाइन फूड ऑर्डर और होम डिलीवरी की सुविधा शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rail coach restaurant at Prayagraj Junction set to buzz with activity again; a delicious treat awaits before D
रेल कोच रेस्टोरेंट प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सिविल लाइंस साइड स्थित रेल कोच रेस्टोरेंट एक बार फिर नए अंदाज में शुरू होने जा रहा है। महाकुंभ मेले के बाद से बंद पड़े इस अनूठे रेस्टोरेंट की जिम्मेदारी अब हल्दीराम को दी गई है। इसे दिवाली से पहले शुरू करने की तैयारी चल रही है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की ओर से रेल कोच रेस्टोरेंट के संचालन के लिए ई-ऑक्शन कराया गया। इसके तहत आठ साल का अनुबंध करीब एक करोड़ 25 लाख रुपये में तय हुआ है। नए संचालन के साथ रेस्टोरेंट को यात्रियों की सुविधा और आधुनिक खानपान की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू होने के बाद यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही आकर्षक और आधुनिक माहौल में खानपान की सुविधा मिलेगी। यहां विभिन्न प्रकार के व्यंजन और उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे ट्रेन पकड़ने या स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को खानपान के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी।

विज्ञापन

ऑनलाइन फूड ऑर्डर और होम डिलीवरी भी

इस बार रेल कोच रेस्टोरेंट की खासियत ऑनलाइन फूड ऑर्डर और होम डिलीवरी की सुविधा होगी। यानी सिर्फ रेलवे यात्री ही नहीं, बल्कि शहर के आम लोग भी अपनी सुविधा के अनुसार यहां से भोजन ऑर्डर कर सकेंगे। इससे स्टेशन परिसर स्थित यह रेस्टोरेंट शहरवासियों के लिए भी खानपान का नया विकल्प बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली से पहले मिल सकता है नई सुविधा का लाभ

प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम हरिमोहन के अनुसार नई व्यवस्था का लाभ यात्रियों और शहरवासियों को दिवाली से पहले मिलने की संभावना है। रेस्टोरेंट के दोबारा शुरू होने से प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड पर यात्रियों को खानपान की आधुनिक सुविधा मिलने के साथ स्टेशन परिसर की रौनक भी बढ़ेगी।

इस पहल से न केवल रेलवे के गैर-किराया राजस्व में इजाफा होगा, बल्कि बेकार पड़ी परिसंपत्तियों का नवाचारपूर्ण व्यावसायिक उपयोग भी सुनिश्चित हो सकेगा। इससे पहले सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर भी एक अन्य रेल कोच रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा है। -डाॅ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed